साई सुदर्शन तीसरे दिन फील्डिंग करने क्‍यों नहीं आए? बीसीसीआई ने दी बड़ी अपडेट - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, October 12, 2025

साई सुदर्शन तीसरे दिन फील्डिंग करने क्‍यों नहीं आए? बीसीसीआई ने दी बड़ी अपडेट

 साई सुदर्शन तीसरे दिन फील्डिंग करने क्‍यों नहीं आए? बीसीसीआई ने दी बड़ी अपडेट


भारतीय टीम के खिलाड़ी साई सुदर्शन वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट के तीसरे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे। सुदर्शन ने शनिवार को एक शानदार कैच पकड़ा, जिसमें उन्‍हें चोट आई। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि सुदर्शन ठीक हैं, लेकिन एहतियात बरतने के लिए उन्‍हें मैदान में नहीं उतारा गया है। सुदर्शन ने इससे पहले 87 रन की उम्‍दा पारी खेली थी।




साई सुदर्शन दूसरे टेस्‍ट के तीसरे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे



साई सुदर्शन दूसरे टेस्‍ट के तीसरे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे


सुदर्शन को एहतियात रखने के लिहाज से फील्ड पर नहीं भेजा गया


साई सुदर्शन ने शॉर्ट लेग पर शानदार कैच लपका, जब उन्‍हें चोट लगी

 भारतीय बल्‍लेबाज साई सुदर्शन रविवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट के तीसरे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे। उन्‍हें एहतियात रखने के लिए फील्‍ड पर नहीं भेजने का फैसला लिया गया।

याद दिला दें कि साई सुदर्शन ने दूसरे दिन शॉर्ट लेग पर शानदार कैच लपका था, जिसमें उन्‍हें चोट लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि चोट गंभीर नहीं है और सुदर्शन बेहतर कर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर लगातार नजर रख रही है।

कैसे चोटिल हुए सुदर्शन

याद दिला दें कि साई सुदर्शन ने दूसरे दिन शॉर्ट लेग पर शानदार फील्डिंग की। उन्‍होंने रवींद्र जडेजा की गेंद पर वेस्‍टइंडीज के ओपनर जॉन कैंबल का हैरतअंगेज कैच लपका। भारतीय टीम को जल्‍द ही विकेट हासिल करने में सफलता प्राप्‍त हुई।


इस कैच के बाद सोशल मीडिया पर साई सुदर्शन की जमकर तारीफ हुई। इस दौरान सुदर्शन का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वो टी दिलीप के साथ शॉर्ट लेग पर कैच प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।
भारत ने बनाया विशाल स्‍कोर

बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपनी पारी 518/5 के स्‍कोर पर घोषित की। भारत की तरफ से कप्‍तान शुभमन गिल और यशस्‍वी जायसवाल के शतक आकर्षण का केंद्र बने। साई सुदर्शन ने भी बल्‍ले से 87 रन का उम्‍दा योगदान दिया।


सुदर्शन ने यशस्‍वी जायसवाल के साथ 243 रन की साझेदारी की। सुदर्शन ने 165 गेंदों में 12 चौके की मदद से 87 रन बनाए। वहीं, यशस्‍वी जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौके की मदद से 175 रन बनाए। कप्‍तान गिल 196 गेंदों में 16 चौके और दो छक्‍के की मदद से 129 रन बनाकर नाबाद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages