चक्रवात 'शक्ति' का किन इलाकों में होगा असर, कितनी होगी रफ्तार? पढ़ें बड़ी बातें - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 4, 2025

चक्रवात 'शक्ति' का किन इलाकों में होगा असर, कितनी होगी रफ्तार? पढ़ें बड़ी बातें

 चक्रवात 'शक्ति' का किन इलाकों में होगा असर, कितनी होगी रफ्तार? पढ़ें बड़ी बातें


Cyclone Shakti Alert चक्रवात शक्ति महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है जिससे मुंबई समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह गुजरात के द्वारका से टकरा सकता है और मुंबई रायगढ़ ठाणे जैसे क्षेत्रों में तबाही मचा सकता है। पाकिस्तान में भी इसका असर होने की आशंका है। मछुआरों को तटों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।


चक्रवाती तूफान 'शक्ति' पर ताजा अपडेट। फाइल फोटो

 सर्दियों की एंट्री से पहले इस सीजन का पहला चक्रवाती तूफान 'शक्ति' तेजी से महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। अरब सागर में बन रहा चक्रवात 'शक्ति' तीव्र होता जा रहा है।


IMD के अनुसार, चक्रवात 'शक्ति' गुजरात के द्वारका से 250 किलोमीटर की दूरी पर टकरा सकता है। हालांकि, इससे पहले चक्रवात मुबंई, रायगढ़, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और पालघर में भयंकर तबाही मचा सकता है।






पाकिस्तान में भी होगा असर

चक्रवात 'शक्ति' के कारण अरब सागर में लहरे पूरे उफान पर हैं। बीते दिन 11:30 बजे के करीब यह चक्रवात नालिया से 270 किलोमीटर की दूरी पर था। पोरबंदर से 300 किलोमीटर के पश्चिम और पाकिस्तान के कराची से 360 किलोमीटर दक्षिण में मौजूद था।


मौसम विभाग के अनुसार,


चक्रवात 'शक्ति' अभी और तीव्र होगा। गुजरात के तट पर पहुंचने तक यह थोड़ा कमजोर हो सकता है। इससे गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, देश के बारी राज्यों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

6 अक्टूबर तक की चेतावनी जारी

मौसम वैज्ञानिक अभिजीत मोदक के अनुसार, चक्रवात शक्ति के कारण सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है। अरब सागर में उठ रहे इस चक्रवात का असर 4-6 अक्टूबर तक रहेगा। 5 अक्टूबर को यह गुजरात, महाराष्ट्र और पाकिस्तान के तटों पर तबाही मचा सकता है।


चक्रवात शक्ति के कारण महाराष्ट्र के तटों पर 45-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, इस तूफान के अभी और तीव्र होने की उम्मीद है।

गुजरात और महाराष्ट्र में 3-6 अक्टूबर तक मछुआरों को समुद्री तटों से दूर रहने का आदेश दिया गया है। साथ ही राज्य सरकारों ने पर्यटकों को भी समुद्र के पास न जाने की एडवाइजरी जारी की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages