मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, प्रतिबंधित कुकी संगठन का चीफ और तीन उग्रवादी गिरफ्तार - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, October 3, 2025

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, प्रतिबंधित कुकी संगठन का चीफ और तीन उग्रवादी गिरफ्तार

 मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, प्रतिबंधित कुकी संगठन का चीफ और तीन उग्रवादी गिरफ्तार


मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने प्रतिबंधित कुकी संगठन के स्वयंभू प्रमुख समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। कमांडर इन चीफ पाओखोलेन गुइटे भारत-म्यांमार सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था। सुरक्षा बलों ने उसके पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर में प्रतिबंधित कुकी संगठन का चीफ और तीन उग्रवादी गिरफ्तार। (फाइल फोटो)


 मणिपुर में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां पर सुरक्षा बलों ने मणिपुर में प्रतिबंधित कुकी संगठन के एक स्वयंभू प्रमुख समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।

दरअसल, सुरक्षा बलों ने बुधवार को चुड़चांपुर जिले के एस मुनुआम से चिन कुकी मिजो आर्मी (CKMA) के स्वयंभू कमांडर इन चीफ पाओखोलेन गुइटे को कस्टडी में लिया है।


इन गतिविधियों में शामिल था गुइटे

जानकारी के अनुसार, भारत-म्यांमार सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में गुइटे शामिल था। सुरक्षा बलों ने उसके पास से दो एके-47 राइफल, विभिन्न प्रकार के गोलाबारुद के 181 राउंड, 1,00,000 रुपये नगद और एक कार बरामद की है।


पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो कार्यकर्ता भी गिरफ्तार

इसके अलावा सुरक्षा बलों ने गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले में अलग-अलग जगहों से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। वे घाटी क्षेत्र में ईंट भट्ठों के मालिकों और जनता से जबरन वसूली में शामिल थे।


वहीं, पुलिस ने बुधवार को थौबल जिले के याइरीपोक स्थित उसके आवास से संगठन के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया। वह खदान मजदूरों से जबरन वसूली और धन उगाही में शामिल था।

गौरतलब है कि पीएलए के सदस्यों ने सितंबर में बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लेइकाई में असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में दो जवान बलिदान हुए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages