रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की गुपचुप सगाई, शादी की तारीख भी आई सामने - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 4, 2025

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की गुपचुप सगाई, शादी की तारीख भी आई सामने

 रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की गुपचुप सगाई, शादी की तारीख भी आई सामने?



साउथ सिनेमा के मशहूर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। उनकी शादी की तारीफ भी सामने आ गई है। जानिए इस बारे में।
\

शादी के बंधन में बंधने जा रहे रश्मिका और विजय। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HIGHLIGHTSरश्मिका और विजय ने कर ली सगाई
कपल की शादी की तारीफ भी हुई फिक्स
सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे दोनों


 रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे चर्चित स्टार कपल्स में से एक हैं। यूं तो दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन उनका प्यार लाख छुपाए नहीं छुपता है। दोनों कभी साथ में किसी फंक्शन को अटेंड करते हुए स्पॉट होते हैं तो कभी वेकेशन पर। कई बार तो रश्मिका को विजय के टी-शर्ट और कैप पहने हुए भी देखा गया है।


खैर, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने लाख डेटिंग रूमर्स के बावजूद कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया है, लेकिन उनके चाहने वाले हमेशा से उन्हें शादी के बंधन में बंधता देखने के लिए बेताब थे। अब आखिरकार वो घड़ी भी आ गई है। जी हां, रश्मिका और विजय जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।


रश्मिका-विजय ने की सगाई

ऐसा हम नहीं, बल्कि फिल्मी गलियारों में चल रही अफवाह कह रही है। एम9 की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Engagement) ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। कपल ने बिना किसी शोर शराबे के करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी होस्ट की और एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हुए सगाई की अंगूठी पहनाई।






Photo Credit - X


रश्मिका-विजय की शादी की तारीख

इतना ही नहीं, रश्मिका और विजय (Rashmika and Vijay Wedding) की शादी की तारीफ भी तय हो गई है। दोनों पांच महीने बाद यानी अगले साल फरवरी में पांरपरिक रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को उनकी गुपचुप सगाई के लिए बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।






Photo Credit - X
रश्मिका और विजय की लव स्टोरी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Love Story) की शुरुआत फिल्म के सेट से शुरू हुई है। दोनों ने पहली बार साल 2018 में फिल्म गीता गोविंदम में काम किया था और इसमें उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। इसके बाद 2019 में उन्होंने डियर कोमरेड में काम किया। दोनों फिल्मों के बाद से ही रश्मिका और विजय के डेटिंग की अफवाह उड़ना शुरू हो गई थीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages