अमेरिका में भी अब दीवाली के दिन रहेगी छुट्टी, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना कैलिफोर्निया; नया कानून पारित - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, October 8, 2025

अमेरिका में भी अब दीवाली के दिन रहेगी छुट्टी, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना कैलिफोर्निया; नया कानून पारित

 अमेरिका में भी अब दीवाली के दिन रहेगी छुट्टी, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना कैलिफोर्निया; नया कानून पारित


अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में अब दिवाली पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। गवर्नर गेविन न्यूसम ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए जिसके बाद दिवाली के दिन आधिकारिक अवकाश की मान्यता दी गई। सरकारी स्कूल और कॉलेज दिवाली पर बंद रखने का विकल्प चुन सकते हैं कर्मचारियों को सवेतन अवकाश मिलेगा। विधानसभा सदस्य दर्शन पटेल और ऐस कालरा ने इस विधेयक का समर्थन किया। ऐश कालरा ने गवर्नर को धन्यवाद दिया।



अमेरिका में भी अब दीवाली के दिन रहेगी छुट्टी। (फाइल फोटो)


 भारत में दीवाली के त्योहार का खास महत्व है। दीवाली के त्योहार को लेकर कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। अब केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में दीवाली का त्योहार मनाया जाने लगा है।


इसी कड़ी में अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में दीवाली के त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश देने का फैसला किया गया है। इस संबंध में राज्य के गवर्नर गेविन न्यूसम ने 6 अक्टूबर को एक नए विधेयक पर हस्ताक्षर किया, जिसके बाद राज्य में दीवाली के दिन आधिकारिक अवकाश के रूप में मान्यता दी जाएगी।


अब कैलिफोर्निया में दीवाली के दिन बंद रहें विद्यालय

कैलिफोर्निया में लागू किया गया ये कानून सरकारी स्कूलों और सामुदायिक कॉलेजों को दीवाली पर बंद रखने की अनुमति देता है। इस दौरान कर्मचारियों को सवेतन अवकाश मिलेगा।

इस विधेयक को विधानसभा सदस्य दर्शन पटेल और ऐस कालरा ने सह-प्रायोजिक किया था और उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन जैसे वकालत समूहों ने भी इसका समर्थन किया था। AB-268 के अंतर्गत विद्यालय और कॉलेज दीवाली के दिन बंद रखने का विकल्प चुन सकते हैं। वहीं, राज्य के कर्मचारी भी अवकाश लेकर दीवाली का त्योहार मना सकते हैं।



ऐश कालरा ने कैलिफोर्निया के गवर्नर को दिया धन्यवाद

गौरतलब है कि असेंबली ज्यूडिशियरी कमेटी के अध्यक्ष ऐश कालरा ने सोशल मीडिया पर न्यूजॉम की ओर से दीवाली बिल और उनके द्वारा लिखे गए कई अन्य बिलों को मंजूरी मिलने का जश्न मनाया। इस प्रगति पर प्रकाश डालते हुए, कालरा ने कहा कि उनके बिल कुछ ही दिनों में कानून बन गए।


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि शुक्रवार से राज्यपाल ने मेरे 9 विधेयकों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं बहुत-बहुत धन्यवाद गवर्नर गेविन न्यूसम और और मेरे कैपिटल और न्यायपालिका समिति के कर्मचारियों का भी, जिन्होंने पूरे साल इन महत्वपूर्ण नीतियों पर अथक परिश्रम किया, जो अब राज्य कानून बन गई हैं! और भी बहुत कुछ आने वाला है!

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages