बेंगलुरु में महिला से चेन छीनने के बाद काट दी उंगली, दो आरोपी गिरफ्तार - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 18, 2025

बेंगलुरु में महिला से चेन छीनने के बाद काट दी उंगली, दो आरोपी गिरफ्तार

 बेंगलुरु में महिला से चेन छीनने के बाद काट दी उंगली, दो आरोपी गिरफ्तार



Bengaluru News: बेंगलुरु में दो महिलाओं से लूटपाट के दौरान एक महिला की उंगलियां धारदार हथियार से काट दी गईं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (SIT) का गठन कर प्रवीण और योगेंद्र नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया सोना और हथियार भी बरामद किया है।




कर्नाटक पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार। फाइल फोटो

 बेंगलुरु में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 2 लोगों ने एक महिला से लूटपाट की और धारदार हथियार से उसकी उंगलियों को काट दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।


पुलिस के अनुसार, उषा और वरलक्ष्मी नामक दो महिलाएं 13 सितंबर को गणेश पर्व मनाकर घर वापस लौट रहीं थीं। तभी प्रवीण और योगेंद्र नामक दो व्यक्ति बाइक से पहुंचे और मिला की चेन खींचने की कोशिश की।
महिला की उंगलियां काटी

बेंगलुरु पुलिस का कहना है, छीना झपटी के दौरान उषा ने डर के मारे अपनी चेन आरोपियों को दे दी, लेकिन वरलक्ष्मी ने लूटपाट का विरोध किया। इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से वार किया और वरलक्ष्मी की 2 उंगलियां कट गईं।


पुलिस ने किया था SIT का गठन

दोनों महिलाओं से 55 ग्राम सोना लूटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने इसके लिए स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (SIT) का गठन किया था। पुलिस को आरोपियों के पास 74 ग्राम सोने के साथ धारदार हथियार भी मिला है।

पुलिस के अनुसार, योगेंद्र नामक आरोपी पुडुचेरी, मुंबई और गोवा होते हुए कर्नाटक में स्थित अपने गांव मारसिंगनहल्ली पहुंचा था। योगेंद्र के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मर्डर केस में भी उसका नाम सामने आ चुका है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages