अभिषेक शर्मा नहीं हो पाए बहन कोमल की शादी में शामिल, इस खास अंदाज में दी बधाई - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 4, 2025

अभिषेक शर्मा नहीं हो पाए बहन कोमल की शादी में शामिल, इस खास अंदाज में दी बधाई

 अभिषेक शर्मा नहीं हो पाए बहन कोमल की शादी में शामिल, इस खास अंदाज में दी बधाई


अभिषेक शर्मा शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चल रही तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच में भारत-ए की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। इस आक्रामक बल्लेबाज ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी बहन और बहनोई को बधाई दी। इसका स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया। फैंस ने इस पर खूब प्यार लुटाया।


बहन की शादी में नहीं पहुंचे अभिषेक शर्मा। फाइल फोटो

HIGHLIGHTSबहन की शादी में नहीं पहुंचे अभिषेक शर्मा
वीडियो कॉल पर बहन को दी बधाई
 टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इंडिया-ए के लिए वनडे सीरीज में व्यस्त हैं। इसके चलते वह बहन कोमल शर्मा की शादी में शामिल नहीं हो पाए। कोमल ने शुक्रवार, 3 अक्टूबर को अमृतसर में बिजनेसमैन लोविश ओबेरॉय से शादी की।


अभिषेक शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चल रही तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच में भारत-ए की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। इस आक्रामक बल्लेबाज ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी बहन और बहनोई को बधाई दी।



वीडियो कॉल पर दी बधाई

अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल कॉल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। अभिषेक अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन पहले की रस्मों में जरूर शामिल हुए। हल्दी समारोह की अभिषेक ने जमकर मस्ती की।

गोल्डन डक पर हुए आउट

बता दें कि अभिषेक कानपुर में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारत-ए के वनडे मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार, 5 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। अभिषेक शर्मा पहले मैच का हिस्सा नहीं थे।



एशिया कप में चला बल्ला

गौरतलब हो कि अभिषेक शर्मा ने हाल ही में संपन्न एशिया कप 2025 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भारतीय टीम को 9वीं बार एशिया कप का खिताब जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 7 पारियों में 200 की शानदार स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए।


सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने एशिया कप 2025 में एक भी मैच गंवाए जीत हासिल की। टीम ने लगातार नौ जीत दर्ज की और 28 सितंबर को हुए फाइनल में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages