पापा कहते हैं की 'स्वीटी खन्ना' का इतना बदल गया लुक, फिल्म लाइन छोड़ अब करती हैं ये नौकरी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, October 14, 2025

पापा कहते हैं की 'स्वीटी खन्ना' का इतना बदल गया लुक, फिल्म लाइन छोड़ अब करती हैं ये नौकरी

 पापा कहते हैं की 'स्वीटी खन्ना' का इतना बदल गया लुक, फिल्म लाइन छोड़ अब करती हैं ये नौकरी



Mayoori Kango Look: 90 के दशक की सबसे खूबसूरत हसीनाओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मयूरी कांगो का नाम जरूर शामिल होता है। पापा कहते हैं जैसी कई मूवीज में नजर आने वालीं मयूरी का लुक अब पूरी तरह से बदल गया है। इसका अंदाजा आप अभिनेत्री की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।




पापा कहते हैं मूवी एक्ट्रेस मयूरी कांगो (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

 Mayoori Kango हिंदी सिनेमा जगत की वो अदाकारा हैं, जो एक समय पर अपने ब्यूटी से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम करती थीं। झील जैसी आंखें और चांद से चेहरा मयूरी की खूबसूरती का सबसे बड़ा जरिया था। पापा कहते हैं जैसी कई फिल्मों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वालीं मयूरी अब बॉलीवुड से दूर हैं और समय के साथ-साथ उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है।


अभिनेत्री की लेटेस्ट फोटोज देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि ये वही 90 के दशक की ब्यूटी क्वीन हैं। आइए एक नजर मयूरी कांगो की तस्वीरों पर डालते हैं।
अब ऐसी दिखती हैं मयूरी कांगो

1995 में आई फिल्म नीशम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं मयूरी कान्गो उस दौर में सबसे ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेज में शुमार हुआ करती थीं। उनकी खूबसूरती के आगे माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर जैसी अदाकाराएं भी फीकी लगती थीं। जब तक मयूरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहीं, तब तक उनके गुड लुक्स की चर्चा होती रही।







लेकिन बदलते वक्त के साथ अब मयूरी कांगो का लुक भी पूरी तरह से बदल गया। इसका अंदाजा आप इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद अभिनेत्री लेटेस्ट फोटोज को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। ये तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि मयूरी की काया पूरी तरह से पलट गई है।




इसके बावजूद उनके चेहरे का नूर अभी तक कम नहीं हुआ है। आखिरी बार मयूरी कांगो साल 2008 में आई फिल्म कश्मीर हमारा में बतौर एक्ट्रेस नजर आई थीं। उनकी कुछ चुनिंदा पॉपुलर मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उनके नाम इस प्रकार हैं-




पापा कहते हैं


बेताबी


होगी प्यार की जीत


बादल


जंग


शिकारी


वामसी

इसके अलावा मयूरी ने टीवी जगत में भी काफी समय तक काम किया था। क्या हादसा क्या हकीकत और किट्टी पार्टी जैसे कई धारावाहिकों में मयूरी कांगो ने बतौर एक्ट्रेस अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था।
अब ये काम करती हैं मयूरी

बेशक मयूरी कांगो को बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में अधिक सफलता नहीं मिली। लेकिन पढ़ाई के मामले में अव्वल होने के वजह से आज वह गूगल में अच्छी पोस्ट पर नौकरी करती हैं। कुछ महीने पहले मयूरी ने इस मामले की जानकारी दी थी। सिनेमा के बाद कॉर्पोरेट सेक्टर में अभिनेत्री जमकर नाम कमा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages