रखे गुप्त रिकॉर्ड और रिश्तेदारों से शेयर किए नोट्स... ट्रंप के पूर्व सलाहकार बोल्टन पर लगे गंभीर आरोप - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 18, 2025

रखे गुप्त रिकॉर्ड और रिश्तेदारों से शेयर किए नोट्स... ट्रंप के पूर्व सलाहकार बोल्टन पर लगे गंभीर आरोप

 रखे गुप्त रिकॉर्ड और रिश्तेदारों से शेयर किए नोट्स... ट्रंप के पूर्व सलाहकार बोल्टन पर लगे गंभीर आरोप



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन पर गोपनीय रिकॉर्ड रखने और रिश्तेदारों के साथ साझा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ईरानी शासन से जुड़े गुर्गों द्वारा ईमेल हैक करने के बाद यह मामला सामने आया। अभियोजकों का कहना है कि बोल्टन ने एफबीआई को हैकिंग की पूरी जानकारी नहीं दी थी।



ट्रंप के पूर्व सलाहकार बोल्टन। (फाइल फोटो)

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्य करने वाले जान बोल्टन पर गुरुवार को गंभीर आरोप लगाए गए।

उन पर घर में शीर्ष गुप्त रिकार्ड रखने और रिश्तेदारों के साथ सरकार में अपने कार्यकाल के बारे में डायरी जैसे नोट्स साझा करने का आरोप लगाया गया, जिसमें गोपनीय जानकारियां शामिल थीं।
गुर्गों ने हैक कर लिया बोल्टन का ईमेल

अभियोग से यह भी पता चलता है कि गोपनीय जानकारी तब उजागर हुई जब ईरानी शासन से जुड़े माने जाने वाले गुर्गों ने बोल्टन के ईमेल को हैक कर लिया और उनके द्वारा साझा की गई संवेदनशील सामग्री तक पहुंच प्राप्त कर ली।

क्या लगा आरोप?

अभियोजकों का कहना है कि बोल्टन के एक प्रतिनिधि ने 2021 में एफबीआई को बताया था कि उनके ईमेल हैक कर लिए गए थे, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने ईमेल के माध्यम से गोपनीय जानकारी साझा की थी या हैकर्स के पास अब वह जानकारियां हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages