उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूरा हुआ छठ महापर्व, घाट पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़ - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, October 28, 2025

उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूरा हुआ छठ महापर्व, घाट पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़

 उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूरा हुआ छठ महापर्व, घाट पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़




आज छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा। मंगलवार सुबह महिलाओं ने जल में डुबकी लगाकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और संतान की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई।





 उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर आज छठ महापर्व खत्म हुआ। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत भी संपन्न हुआ। मंगलवार की सुबह व्रती महिलाओं ने जल में डुबकी लगाकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। सूर्य देव से महिलाएं ने संतान की दीर्घायु, पारिवार की सुख-समृद्धि और मंगल जीवन की कामना की। तस्वीरों में देखिये सुबह कैसा था घाटों पर नजारा।


छठ महापर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने ट्विटरहैंडल पर लिखा, ''भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।''

छठ घाट पर सूर्य देव को अर्घ्य देती व्रती महिलाएं



छठ घाट पर पूजा की तैयारी करती महिलाएं



छठ घाट पर पूजा करती व्रती महिलाएं

महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी लिया पूजा में हिस्सा

संतान की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हुई महिलाएं

घठ घाट पर उमड़ी लोगों की भीड़

छठ घाट पर एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हुईं महिलाएं

पूजा-अर्चना और सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का हुआ समापन

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages