Deepika Padukone को हिजाब पहने देखकर भड़के यूजर्स, कैप्शन पढ़कर सातवें आसमान पर पहुंचा लोगों का गुस्साा
दीपिका पादुकोण हाल ही में एक वीडियो में हिजाब पहने नजर आईं, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। वीडियो में वह पति रणवीर सिंह के साथ अबू धाबी टूरिज्म को प्रमोट कर रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनके हिजाब पहनने पर आपत्ति जताई, वहीं कुछ फैंस ने उनका समर्थन किया और कहा कि यह सिर्फ एक पोशाक है और मस्जिद में जाना एक धार्मिक अनिवार्यता है।

हिजाब पहनने की वजह से ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण/ फोटो- Instagram
दीपिका पादुकोण का हिजाब वीडियो वायरल
सोशल मीडिया 2 हिस्सों में बंटे लोग
कल्कि 2 को लेकर मारा एक्ट्रेस को ताना
दीपिका पादुकोण का विवादों से गहरा नाता हो चुका है। कुछ महीनों से एक्ट्रेस प्रभास की 2 बड़ी फिल्मों 'स्पिरिट' और कल्कि 2 से निकाले जाने को लेकर चर्चा में थीं, लेकिन अब वह अपने एक वायरल वीडियो को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं।
बीते दिनों 'किंग' एक्ट्रेस ने पति रणवीर सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने हिजाब ( Deepika Padukone hijab Video) पहना हुआ है। एक्ट्रेस के लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स 2 हिस्सों में बंट गए हैं। एक तरफ जहां फैंस दीपिका को सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक सेक्शन उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। दीपिका पादुकोण ने क्यों पहना हिजाब, चलिए बताते हैं।
अबू धाबी में हिजाब पहने दीपिका का वीडियो वायरल
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने 2 दिन पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह हैं और दोनों मिलकर अबू धाबी टूरिज्म एड को प्रमोट कर रहे हैं। इस वीडियो में वह अबू धाबी की नॉर्मल जगह पर जींस टॉप और दरगाह पर दीपिका हिजाब पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "ये लोग पैसों के लिए अपनी आत्मा भी बेच सकते हैं"। रणवीर सिंह के कैप्शन को देखकर, दूसरे यूजर ने लिखा, "मेरा सुकून, ये आपको सिर्फ मंदिर जाकर ही मिलेगा"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं अपने करियर और गरिमा को जला डालना"। एक ने तो ये तक कह दिया कि दीपिका पादुकोण को कल्कि 2 से निकालकर अच्छा किया।
सोशल मीडिया पर सपोर्ट में आए फैंस
एक सेक्शन जहां दीपिका पादुकोण को हिजाब पहनने के लिए बुरी तरह ट्रोल कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस उनके समर्थन में सामने आए हैं। एक फैन ने लिखा, "मैं ये क्लियर कर दूं कि हर टूरिस्ट जो भी शेख जायद मस्जिद जो भी जाता है, उसमें मेल और फीमेल दोनों को ही अच्छे कपड़े पहनना कम्पलसरी है। कई क्रिश्चियन सेलिब्रिटी भी अपना हेड कवर करते हैं, तो इसे इशू मत बनाओ"।
-1760001269798.jpg)
दूसरे फैन ने समर्थन देते हुए लिखा, "हिजाब पहनने से कोई धर्म नहीं बदल जाता, ये सिर्फ एक आउटफिट है"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "दीपिका आप इस लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं, दूसरों की बातें मत सुनना"।
No comments:
Post a Comment