Enrique के कॉन्सर्ट में जमकर थिरकीं Malaika Arora, विद्या बालन-रकुल प्रीत समेत कई स्टार्स म्यूजिक शो में आए नजर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, October 30, 2025

Enrique के कॉन्सर्ट में जमकर थिरकीं Malaika Arora, विद्या बालन-रकुल प्रीत समेत कई स्टार्स म्यूजिक शो में आए नजर

 Enrique के कॉन्सर्ट में जमकर थिरकीं Malaika Arora, विद्या बालन-रकुल प्रीत समेत कई स्टार्स म्यूजिक शो में आए नजर



Enrique Concert Mumbai: स्पैनिश सिंगर एनरिक इग्लेसियस (Enrique Iglesias) का बीती शाम को मुंबई में म्यूजिक शो हुआ, जहां बॉलीवुड सेलेब्स उमड़ गए। इस कॉन्सर्ट से सेलिब्रिटीज की झलकियां सामने आई हैं।




एनरिक के कॉन्सर्ट से सेलेब्स की झलकियां आईं सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 पॉप सेंसेशन एनरिक इग्लेसियस (Enrique Iglesias) 13 साल बाद पहली बार भारत लौटे और बीती रात मुंबई में अपने जबरदस्त कॉन्सर्ट से लोगों का दिल जीत लिया। MMRDA ग्राउंड्स में हुए इस कॉन्सर्ट में 25,000 से ज्यादा फैंस जमा हुए, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं।


जैसे ही एनरिक इग्लेसियस के मुंबई में कॉन्सर्ट होने की खबर आई थी, उसी वक्त उनकी टिकट्स धड़ल्ले से बिक गई थीं। इस कॉन्सर्ट में बी-टाउन के कई सेलेब्स भी आए। म्यूजिक शो से सेलिब्रिटीज के वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं।


एनरिक के कॉन्सर्ट में मलाइका का जलवा

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का वीडियो एनरिक के कॉन्सर्ट से वायरल हो रहा है। 52 साल की मलाइका एनरिक के कॉन्सर्ट में जमकर थिरकीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह सिंगर के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट टैंक टॉप के साथ डेनिम जींस कैरी किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages