Farrhana Bhatt को अमाल मलिक की आंटी ने बुलाया 'आतंकवादी', बोलीं- 'वह राक्षस है जो लोगों का खून...' - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, October 20, 2025

Farrhana Bhatt को अमाल मलिक की आंटी ने बुलाया 'आतंकवादी', बोलीं- 'वह राक्षस है जो लोगों का खून...'

 Farrhana Bhatt को अमाल मलिक की आंटी ने बुलाया 'आतंकवादी', बोलीं- 'वह राक्षस है जो लोगों का खून...'




Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के झगड़े के बाद अब सिंगर की आंटी रोशन गैरी ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने कश्मीरी एक्ट्रेस फरहाना को आंतकवादी बुलाया है।



अमाल मलिक की आंटी ने फरहाना भट्ट पर दिया विवादित बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 बीते हफ्ते विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) में फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच गंदा झगड़ा हुआ था। अमाल ने फरहाना को लेकर कई अपशब्द इस्तेमाल किए थे और उन्होंने भी सिंगर की फैमिली पर कमेंट किया था। अब अमाल की आंटी ने फरहाना के लिए कुछ ऐसा बोल दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रोल हो रही हैं।


दरअसल, अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में फरहाना भट्ट को आंतकवादी बुलाती हुई नजर आईं। इस एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया।
अमाल की आंटी ने फरहाना को बुलाया आतंकवादी

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अमाल मलिक की आंटी से फरहाना भट्ट के बारे में पूछा जाता है तो वह कहती हैं, "बुरी, आतंकवादी। माफ कीजिएगा, मैं ऐसा कहना नहीं चाहती थी लेकिन वह राक्षस लोग होते हैं जो लोगों का खून पीने के बाद भी हंसते हैं, वह ऐसी है।"

अमाल की आंटी पर भड़के लोग

अमाल मलिक की आंटी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "यह वाकई बेहद शर्मनाक है कि अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी फरहाना को आतंकवादी कहने के लिए इतनी गिर गईं। ऐसी शर्मनाक टिप्पणी न सिर्फ एक विचलित करने वाली मानसिकता को उजागर करती है, बल्कि पूरे परिवार के मूल्यों और चरित्र पर भी एक काली छाया डालती है।"


एक यूजर ने कहा, "वह इतनी आसानी से 'आतंकवादी' शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं, खासकर यह जानते हुए कि वह कश्मीर से आती हैं और यह इतना संवेदनशील है। एक ऐसे मंच पर जहां आपको सोशल मीडिया पर प्रसारित अपने शब्दों से सावधान रहना चाहिए, यह कुछ लोगों को भड़का सकता है।" इसी तरह कई लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages