मांग में सिंदूर, सुर्ख लाल जोड़ा... Hina Khan ने ऐसे मनाया पहला करवा चौथ, पति रॉकी ने छुए एक्ट्रेस के पैर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 11, 2025

मांग में सिंदूर, सुर्ख लाल जोड़ा... Hina Khan ने ऐसे मनाया पहला करवा चौथ, पति रॉकी ने छुए एक्ट्रेस के पैर

 मांग में सिंदूर, सुर्ख लाल जोड़ा... Hina Khan ने ऐसे मनाया पहला करवा चौथ, पति रॉकी ने छुए एक्ट्रेस के पैर


Hina Khan First Karva Chauth 2025: हिना खान और रॉकी जायसवाल ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया। लाल जोड़े में सजी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए रॉकी के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। इस दौरान रॉकी ने उनके पैर भी छुए।




हिना खान और रॉकी जायसवाल का पहला करवा चौथ। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा उर्फ हिना खान (Hina Khan) ने इसी साल अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) से शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने अपना पहला करवा चौथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।


हिना खान और रॉकी जायसवाल ने करीब एक दशक तक एक-दूसरे को डेट किया। इसी साल 4 जून को कपल ने सिविल मैरिज की। 10 अक्टूबर को दोनों ने अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

पति ने करवा चौथ पर छुए हिना के पैर

तस्वीरों में हिना खान नई-नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई बहुत खूबसूरत लग रही थीं। पहली तस्वीर में वह अपने पति को छलनी से देखती दिखीं। वहीं, दूसरी फोटो में रॉकी, हिना का पैर छूते नजर आए। बाकी तस्वीरों में कपल ने एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज दिया। दोनों ही एक-दूजे के प्यार में डूबे हुए दिखाई दिए।




Photo Credit - Instagram
मांग में सिंदूर लगाए दिखीं हिना खान

बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो वह सुर्ख लाल रंग के जोड़े में बहुत ही हसीन लग रही थीं। उन्होंने लाल कलर का सलवार सूट पहना था, जिसे हैवी एंब्रॉयडरी दुपट्टे से स्टाइल किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सोने के कढ़े, चोकर और इयररिंग्स पहने।




Photo Credit - Instagram


हिना खान के लुक की सबसे खास बात माथे पर लगी लाल रंग की बिंदी और मांग में सिंदूर था। वह इस लुक में कहर ढहा रही थीं। बात करें उनके पति की तो उन्होंने एंब्रॉयडरी शेरवानी पहनी थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना ने अपने खास दिन के बारे में बात की।



सीमाओं से परे प्यार को किया जाहिर

कैप्शन में हिना खान ने लिखा, "धन्य हूं। जब सच्चा प्यार सच्चे दिलों को मिलता है तो बंधन सीमाओं से परे बढ़ता है। हमारी दुनिया एक-दूसरे के इर्द-गिर्द घूमती है और हर सेलिब्रेशन, हर त्यौहार, हर खुशी में हमारा प्यार और गहरा होता जाता है। हम बस एक-दूसरे की बाहों में खुशी से रहना चाहते हैं और जीवन में मिलने वाले हर उस अवसर का आनंद लेना चाहते हैं जिसे हम साथी कहते हैं। हैप्पी करवा चौथ आप सभी को। आई लव यू रॉकी।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages