लॉन्‍च से पहले दिखाई दी Hyundai Venue की नई जेनरेशन, सामने आई डिजाइन की जानकारी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, October 23, 2025

लॉन्‍च से पहले दिखाई दी Hyundai Venue की नई जेनरेशन, सामने आई डिजाइन की जानकारी

 लॉन्‍च से पहले दिखाई दी Hyundai Venue की नई जेनरेशन, सामने आई डिजाइन की जानकारी



वाहन निर्माता हुंडई की ओर से जल्‍द ही कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली वेन्‍यू की नई जेनरेशन को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसके पहले इसे भारतीय सड़कों पर बिना ढंंके देखा गया है। इस एसयूवी की क्‍या जानकारी सामने आई है। कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।



हुंडई वेन्‍यू की नई जेनरेशन को भारत में सड़कों पर देखा गया।

भारत में हुंडई की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में वेन्‍यू की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही इस एसयूवी की नई जेनरेशन को सड़कों पर देखा गया है। इस दौरान इसके डिजाइन और फीचर्स की क्‍या जानकारी सामने आई है। इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

जल्‍द लॉन्‍च होगी Hyundai Venue

हुंडई की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में जल्‍द ही Hyundai Venue की नई जेनरेशन को लॉन्‍च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस एसयूवी को लॉन्‍च करने से पहले टेस्‍ट कर रही है। इसी दौरान इसे हाल में ही सड़कों पर देखा गया है।


क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक वेन्‍यू की नई जेनरेशन को भारतीय सड़कों पर बिना ढंके हुए देखा गया है। जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स की कुछ जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नई जेनरेशन वेन्‍यू का डिजाइन मौजूदा के मुकाबले ज्‍यादा बोल्‍ड होगा। साथ ही इसमें दो हिस्‍सों में एलईडी टेल लाइट्स दी जाएगी। इसमें एल आकार के रिफ्लेक्‍टर, ब्‍लैक फिनिश में स्क्डि प्‍लेट दी जाएंगी। वेन्‍यू की बैजिंग को भी बड़े साइज में दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें नया लोगो, अपडेटिड ग्रिल, नए अलॉय व्‍हील्‍स, शॉर्क फिन एंटीना जैसे फीचर्स को भी दिया जाएगा।

कितना दमदार इंजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी की नई जेनरेशन में इंजन को नहीं बदला जाएगा। इसमें मौजूदा इंजन के विकल्‍प ही दिए जा सकते हैं। मौजूदा समय में एसयूवी को एक लीटर की क्षमता के टर्बो, 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड और 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया जाता है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से अभी इस एसयूवी की नई जेनरेशन को भारत में औपचारिक तौर पर चार नवंबर को लॉन्‍च कर दिया जाएगा।
किनसे होगा मुकाबला

हुंडई की ओर से वेन्‍यू को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon, Skoda Kylaq और Maruti Fronx जैसी एसयूवी के साथ होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages