छत्तीसगढ़ में IPS पर SI की पत्नी ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, आईजी बोले- ब्लैकमेल कर रही - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, October 23, 2025

छत्तीसगढ़ में IPS पर SI की पत्नी ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, आईजी बोले- ब्लैकमेल कर रही

 छत्तीसगढ़ में IPS पर SI की पत्नी ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, आईजी बोले- ब्लैकमेल कर रही




छत्तीसगढ़ में आइजी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डांगी ने सात साल तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि आइजी उसे वीडियो कॉल पर नजर रखने का दबाव डालते थे। वहीं, आइपीएस ने आरोपों को झूठा बताते हुए महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है।




छत्तीसगढ़ में आईपीएस पर लगे महिला से छेडडछाड़ करने के गंभीर आरोप। )प्रतीकात्मक तस्वीर)

 छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के आइपीएस अफसर और वर्तमान में आइजी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि आईपीएस ने बीते सात सालों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करते आ रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता का आरोप- सात साल से उत्पीड़न

बिलासपुर में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने आला अधिकारियों को दिए पत्र में आरोप लगाया कि आइजी ने सात वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने कहा कि जब उसने आइजी से दूरी बनाने की कोशिश की, तो उस पर धमकियों और दबाव के जरिए संबंध बनाए रखने को मजबूर किया गया।


पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह सरगुजा में आइजी थे, तभी उत्पीड़न की शुरुआत हुई और बिलासपुर आइजी बनने के बाद यह सिलसिला और बढ़ गया। महिला का कहना है कि वह अपनी पत्नी की अनुपस्थिति में उसे बंगले पर बुलाते थे और आपत्तिजनक हरकतें करते थे। चंदखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादला होने के बाद भी उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए परेशान करना जारी रखा।

वीडियो कॉल से नजर

महिला का आरोप है कि आईजी सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक कई बार वीडियो कॉल पर नजर रखने का दबाव डालते थे। शिकायत में लिखा है कि वह अब तक चुप रही क्योंकि उसके पति की नौकरी खतरे में पड़ सकती थी। आरोप है कि आइजी अक्सर उसे धमकी देते थे कि 'अगर तुमने विरोध किया तो तुम्हारे पति को नक्सल क्षेत्र में तबादला कर दूंगा।’

आइपीएस का आरोप- महिला कर रही ब्लैकमेल

इधर, आइपीएस ने डीजीपी अरुणदेव गौतम को लिखित शिकायत देकर खुद पर लगे आरोपों को झूठा और साजिशन बताया है। उन्होंने कहा कि सब-इंस्पेक्टर की पत्नी पिछले कई वर्षों से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और उनके परिवार को मानसिक प्रताड़ना दे रही है। आईजी ने डीजीपी को सौंपे पत्र में लिखा है कि महिला ने उनके वाशरूम और निजी पलों के वीडियो बनाकर उन्हें धमकाना शुरू किया।

आइजी के डीजीपी को लिखे पत्र के प्रमुख बिंदुमहिला जहर की शीशी लेकर कार्यालय आई और मुझे अपनी पत्नी से संबंध न रखने की कसम खिलवाई। उसने कई शर्तें रखीं, पत्नी से बात नहीं करना, तस्वीर नहीं खिंचवाना, जन्मदिन या सालगिरह नहीं मनाना।
उसने कहा कि मैं रात में बालकनी में सोऊं और आठ घंटे तक लाइव लोकेशन और वीडियो काल चालू रखूं ताकि उसे भरोसा रहे कि मेरे साथ कोई नहीं है।
स्नान, व्यायाम और वाशरूम जाते समय भी वीडियो काल चालू रखने की शर्त लगाई गई थी।
उसने वाशरूम में फोटो लिए और दिखाकर धमकाया कि अगर मैं उसकी बात नहीं मानूंगा तो ये तस्वीरें वायरल कर देगी।
विरोध करने पर उसने ब्लेड से खुद का हाथ काटा और आत्महत्या का नाटक किया ताकि मैं डर जाऊँ।
महिला ने दावा किया कि उसने मेरी सिफारिश से जिन लोगों की मदद की, उनसे रुपये वसूले और अब वह कहती है कि मैं झूठे रिकार्ड में फंसा दिया जाऊंगा।
कई मौकों पर वह जहर की शीशी लेकर कार्यालय आती और कहती कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो यहीं आत्महत्या कर मुझे फंसा देगी।
उसने मेरी पत्नी और बेटों से मुझे अलग कर दिया। मैं पिछले दो वर्षों से अपने घर में मानसिक अवसाद में जी रहा हूं।
करवा चौथ के दिन उसने धमकी दी कि अगर मैं पत्नी के साथ पूजा में शामिल हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी।
महिला मेरे घर में जबरन घुसी, स्टाफ को अश्लील तस्वीरें दिखाईं और हंगामा किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages