यमन तट के पास LPG टैंकर में धमाका, 23 भारतीयों की ऐसे बची जान; चेतावनी जारी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, October 20, 2025

यमन तट के पास LPG टैंकर में धमाका, 23 भारतीयों की ऐसे बची जान; चेतावनी जारी

 यमन तट के पास LPG टैंकर में धमाका, 23 भारतीयों की ऐसे बची जान; चेतावनी जारी


यमन के अदन तट पर गैस से लदे टैंकर 'एवी फाल्कन' में धमाके के बाद आग लग गई। 24 में से 23 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि दो लापता हैं। जहाज ओमान से जिबूती जा रहा था। यूरोपीय संघ की नौसेना ने बचाव अभियान चलाया। जहाज में पेट्रोलियम पदार्थ होने के कारण धमाकों का खतरा बना हुआ है, जिससे समुद्री मार्ग पर खतरा बढ़ गया है।



यमन तट के पास LPG टैंकर में धमाका। (फोटो- सोशल मीडिया)

 यमन के अदन तट पर एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ है। ये घटना शनिवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ये घटना उस वक्त की है, जब गैस से लदे टैंकर एवी फाल्कन में धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में 24 में से 23 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।


वहीं, अभी दो लोगों के लापता होने की सूचना है। जिस दौरान यह हादसा हुआ, उस वक्त जहाज ओमान के सोहार बंदरगाह से रवाना होकर जिबूती की ओर जा रहा था। धमाके के बाद पानी में जहाज बहने लगा और उसके करीब 20 फीसदी हिस्से में आग लग गई। अभी तक की जानकारी के अनुसार, यह धमाका दुर्घटनावश हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।


23 भारतीयों को बचाया गया

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज में कुल 24 क्रू सदस्य जहाज छोड़कर समुद्र में कूद गए। यूरोपीय संघ की नौसेना ऑपरेशन एस्पाइड्स ने इस घटना के तुरंच बाद सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद अभी तक कुल 23 भारतीयों को बचा लिया गया है। वहीं, अभी दो अन्य लापता हैं।

धमाके के बाद समुद्री मार्ग पर खतरा बरकरार

दुर्घटनावश हुए इस हादसे ने लोगों को हैरान कर दिया। चूंकि इस जहाज में पेट्रोलियम पदार्थ भरा था, इसलिए धमाकों का और खतरा बना हुआ है। यूरोपीय संघ की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एस्पाइड्स के बाद बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि जहाज पर आग बढ़ रही है। एमवी फाल्कन अब समुद्री मार्ग में एक बड़ा खतरा बन चुका है।


ध्यान देने योग्य बात है कि ये घटना ऐसे समय पर हुई है, जब यमन में हूति विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हालांकि, राहत इस बात की रही कि इस घटना के बाद अभी तक एमवी फाल्कन पर हमले का कोई राजनीतिक या आतंकवादी संबंध सामने नहीं आया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages