Motorola का 7,000mAh बैटरी वाला शानदार फोन, मीडियाटेक प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, October 6, 2025

Motorola का 7,000mAh बैटरी वाला शानदार फोन, मीडियाटेक प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

 Motorola का 7,000mAh बैटरी वाला शानदार फोन, मीडियाटेक प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी


मोटोरोला जल्द ही भारत में Moto G06 Power लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और Flipkart पर उपलब्ध होगा। Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम चिपसेट और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। इसमें 7000mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलेगा। यह फोन तीन रंगों में उपलब्ध होगा।

Motorola का 7,000mAh बैटरी वाला शानदार फोन, मीडियाटेक प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी


 मोटोरोला जल्द ही इंडियन मार्किट में अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में Moto G06 Power को IFA 2025 में स्टैंडर्ड Moto G06 और Motorola Edge 60 Neo के साथ पेश किया था। अब कंपनी इसी पावर वेरिएंट को इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। साथ ही मोटोरोला ने आगामी हैंडसेट के कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है कि डिवाइस का इंडियन वैरिएंट ग्लोबल वैरिएंट जैसा ही होगा। चलिए जानें कब लॉन्च होगा ये डिवाइस...



Moto G06 Power की लॉन्च डेट

Moto G06 Power भारत में 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा। Flipkart की एक माइक्रोसाइट ने कन्फर्म किया है कि फोन देश में ई-कॉमर्स साइट के जरिए से ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फोन को कम से कम तीन पैंटोने-वेरिफ़िएड कलर्स में पेश किया जाएगा जिनमें ब्लू, ग्रीन और ग्रे वैरिएंट शामिल होगा।


मीडियाटेक चिपसेट से होगा लैस

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से यह भी कन्फर्म हो गया है कि डिवाइस में मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम चिपसेट होगा। साथ ही डिवाइस में मोटो जेस्चर भी मिलेंगे जहां यूजर्स कैमरा ओपन करने के लिए ट्विस्ट जेस्चर का इस्तेमाल कर सकते हैं या टॉर्च ऑन करने के लिए चॉप चॉप एक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।



कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन

Moto के इस शानदार डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन देखने को मिल सकती है। साथ ही फोन में 6.88-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर भी मिलने वाले हैं। हैंडसेट डस्ट और स्प्लैश-रेसिस्टेंट के लिए IP64-रेटेड होगा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है।


फोटोग्राफी के लिए Moto G06 Power में ड्यूल कैमरा मिलने वाला है जिसमें पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का क्वाड पिक्सल कैमरा होगा। फोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। डिवाइस के ग्लोबल वेरिएंट में 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज थी, यानी ऐसे ही ऑप्शन इंडियन वैरिएंट में भी मिल सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages