MP के गुना में जीप से कुचलकर किसान को मारने वाला नेता गिरफ्तार, भाजपा पहले ही कर चुकी निष्कासित - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, October 29, 2025

MP के गुना में जीप से कुचलकर किसान को मारने वाला नेता गिरफ्तार, भाजपा पहले ही कर चुकी निष्कासित

 MP के गुना में जीप से कुचलकर किसान को मारने वाला नेता गिरफ्तार, भाजपा पहले ही कर चुकी निष्कासित



किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और भाजपा से निष्कासित नेता महेंद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्र नागर को मंगलवार रात करीब 8:30 बजे फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के सैलबोर्ड इलाके से पकड़ा गया, जो उसके गांव गणेशपुरा के पास ही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।








गुना के फतेहगढ़ इलाके में 26 अक्टूबर को हुई थी वारदात।


पुलिस ने कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


अब तक चार आरोपी गिरफ्तार, 10 अब भी फरार चल रहे हैं।

 प्रदेश के गुना जिले में जमीन विवाद को लेकर किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और भाजपा से निष्कासित नेता महेंद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्र नागर को मंगलवार रात करीब 8:30 बजे फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के सैलबोर्ड इलाके से पकड़ा गया, जो उसके गांव गणेशपुरा के पास ही है।


यहां पर यह बता दें कि इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दस आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


राजनीतिक हलचल तेज
भाजपा नेता (अब निष्कासित) के इस हत्याकांड में शामिल होने से सियासत भी गर्मा गई है। मंगलवार दोपहर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कमिश्नर और आईजी के साथ गणेशपुरा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। शाम को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त की।


यह है मामला
गणेशपुरा निवासी किसान रामस्वरूप नागर के मामा राजेंद्र नागर ने भाजपा नेता महेंद्र नागर को राजस्थान के पचलावड़ा गांव में छह बीघा जमीन बेच दी थी। बाद में रामस्वरूप रुपये लौटाकर जमीन वापस लेना चाहता था, इसी को लेकर विवाद बढ़ गया।


26 अक्टूबर की दोपहर रामस्वरूप अपनी पत्नी के साथ खेत जा रहा था, तभी महेंद्र नागर और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे राजेंद्र नागर को भी पीटा गया और परिवार की दो बेटियों के साथ बदसलूकी की गई। किसान की पत्नी और मामा के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियो ने रामस्वरूप को जीप से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया, जिसके बाद भाजपा ने महेंद्र नागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages