Mukesh का ये गीत जिंदगी का सफरनामा करता है बयां, Lata Mangeshkar संग मिलकर गाया था कल्ट सॉन्ग - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, October 26, 2025

Mukesh का ये गीत जिंदगी का सफरनामा करता है बयां, Lata Mangeshkar संग मिलकर गाया था कल्ट सॉन्ग

 Mukesh का ये गीत जिंदगी का सफरनामा करता है बयां, Lata Mangeshkar संग मिलकर गाया था कल्ट सॉन्ग



सिंगर मुकेश (Mukesh) और लता मंगेशकर की जोड़ी सबसे बेहतरीन गायकों की जोड़ी में से एक मानी जाती थी। इन दोनों की मधुर आवाज में मौजूद नगमों को आज भी फैंस सुनना पसंद करते हैं। इस आधार पर आज हम आपको मुकेश और लता (Lata Mangeshkar) के बेस्ट ऑफ बेस्ट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं।




मुकेश और लता मंगेशकर का हिट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

 हिंदी सिनेमा के सुरों सरताजों के बारे में जिक्र किया जाए तो मुकेश (Mukesh) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की जोड़ी इस मामले में पहले स्थान पर रहेगी। इन दोनों दिग्गज गायकों ने मिलकर बॉलीवुड के कई यादगार गीत गाए, जिन्हें मौजूदा समय में भी श्रोता सुनने पसंद करते हैं।


इसी आधार पर हम आपको आप 53 साल पहले रिलीज हुए एक बेहतरीन गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लता और मुकेश दोनों ने मिलकर गाया था। इस गीत को अभिनेता मनोज कुमार पर फिल्माया गया था। आइए जानते हैं यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

मुकेश और लता मंगेशकर का हिट सॉन्ग

मधुर आवाज के धनी लता मंगेशकर और मुकेश उम्दा गायकों के तौर पर जाना जाता है। बेशक ये दोनों आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन इनके द्वारा गाए गए गीत आज भी अमर है। गौर किया जाए लता और मुकेश की जोड़ी के सबसे बेहतरीन सॉन्ग (Mukesh Song) के बारे में तो उनकी लिस्ट काफी लंबी है।






लेकिन इस फेहरिस्त में एक गाना ऐसा है, जिसे सुनकर दिल को सुकून पहुंच जाता है। उस गीत का नाम है- एक प्यार का नगमा है... (Ek Pyar Ka Nagma Hai)। अभिनेता मनोज कुमार की फिल्म शोर (Shor) का ये गाना कल्ट माना जाता है और 5 दशकों के बाद हर कोई इसे सुनना पसंद करता है।




अभिनेत्री नंदा और मनोज कुमार पर फिल्माए गए इस सॉन्ग को लता मंगेशकर और मुकेश ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। जबकि संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने एक प्यार का नगमा है की धुनों को तैयार किया। इसके अलावा गाने के बोल गीतकार संतोष आनंद की कलम से निकले थे।

फ्लॉप फिल्म का हिट सॉन्ग

इस तरह से शोर का ये आइकॉनिक सॉन्ग तैयार हुआ था। दरअसल मनोज कुमार की शोर एक बहुचर्चित फिल्म रही है, क्योंकि बड़ी स्टार कास्ट के बावजूद ये मूवी बुरी तरह फ्लॉप रही थी। लेकिन एक प्यार का नगमा है गीत के लिए इसे आज भी याद किया जाता है। इस तरह से एक गाने ने इस फिल्म की किस्मत को बदलकर रख दिया। आलम ये है कि मुकेश और लता मंगेशकर ये गाना आज भी फैंस की प्लेलिस्ट में सुनने को मिल जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages