भोपाल: PWD के पूर्व इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा, 3 करोड़ का सोना और 36 लाख कैश बरामद - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, October 10, 2025

भोपाल: PWD के पूर्व इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा, 3 करोड़ का सोना और 36 लाख कैश बरामद

 भोपाल: PWD के पूर्व इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा, 3 करोड़ का सोना और 36 लाख कैश बरामद


भोपाल में लोकयुक्त पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के पूर्व इंजीनियर के घर पर छापा मारा। छापे में 3 करोड़ रुपये का सोना और 36 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। इंजीनियर पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है।



PWD के पूर्व इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा


लोकायुक्त का छापा: इंजीनियर के घर सोना बरामद


3 करोड़ का सोना और नकदी मिली


भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज

लोक निर्माण विभाग के पूर्व इंजीनियर जीप मेहरा के भोपाल और हबीबगंज स्थित मणिपुर में आवास समेत चार ठिकानों पर गुरुवार सुबह लोकायुक्त पुलिस ने चार डीएसपी के नेतृत्व में 30 लोगों से ज्यादा की टीम ने छापा मारा।


मेहरा पर कार्यकाल के दौरान विभागीय की ठेके और निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप है। इन शिकायतों के चलते ही मेहरा के रोहित नगर, गोविंदपुरा फैक्ट्री और मकान पर तलाशी ली गई।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक्शन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। अभी करवाई जा रही है कुल संपत्ति का मूल्यांकन किया जा रहा है।


36 लाख कैश और 3 करोड़ का सोना बरामद

शुरुआती जांच में 36 लाख रुपए नकद, तीन करोड रुपए का सोना, 17 टीन शहद और चार लग्जरी कारें, रिसोर्ट के निर्माणाधीन कॉटेज, 56 लाख फिक्स्ड डिपॉजिट के दस्तावेज मिले हैं।


इस दौरान लोकायुक्त ने नोट गिनने की मशीन मंगाई। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में लोकायुक्त ने डीएसपी वीरेंद्र सिंह, डीएसपी आशीष भट्टाचार्य, डीएसपी मंजू सिंह और डीएसपी बीएम द्विवेदी के नेतृत्व में 30 से ज्यादा पुलिस वाले लगाए गए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages