Rahul Dravid का सीना गर्व से हुआ चौड़ा, पिता की तरह अब बेटा बन गया प्रमुख टीम का कप्‍तान - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, October 7, 2025

Rahul Dravid का सीना गर्व से हुआ चौड़ा, पिता की तरह अब बेटा बन गया प्रमुख टीम का कप्‍तान

 Rahul Dravid का सीना गर्व से हुआ चौड़ा, पिता की तरह अब बेटा बन गया प्रमुख टीम का कप्‍तान



भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान राहुल द्रविड़ की खुशी का ठिकाना नहीं है। भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अनवय द्रविड़ आगामी वीनू मांकड ट्रॉफी में कर्नाटक टीम का नेतृत्‍व करते हुए नजर आएंगे। अनवय अपने पिता के नक्‍शेकदम पर आगे बढ़ रहे हैं। 18 साल के अनवय राज्‍य के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़‍ियों में से एक माने जाते हैं। उन्‍होंने पिछले सत्र में दमदार प्रदर्शन किया था।


राहुल द्रविड़ के बेटे को राज्‍य टीम का कप्‍तान बनाया गया


भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान राहुल द्रविड़ के बेटे अनवय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पूर्व भारतीय कोच के बेटे अनवय द्रविड़ को आगामी वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए कर्नाटक का कप्‍तान बनाया गया है। वीनू मांकड ट्रॉफी भारत का प्रतिष्ठित अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट है।


वीनू मांकड ट्रॉफी ने देश को कई युवा सितारे दिए हैं। अनवय द्रविड़ को जूनियर स्‍तर पर निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के कारण कप्‍तान बनाया गया है। 18 साल के अनवय प्रतियोगिता के पिछले संस्‍करण में कर्नाटक के टॉप स्‍कोरर थे। वह राज्‍य के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर बनकर उभरे हैं।


अनवय का पिछले कुछ सालों में फॉर्म जबरदस्‍त रहा है। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में 6 मैचों में 91.80 की शानदार औसत से 459 रन बनाए। वो कर्नाटक के टॉप स्‍कोरर रहे। उन्‍होंने इस दौरान दो शतक ठोके व 46 बाउंड्री जमाई। निरंतरता और सौम्‍यता के कारण अनवय का राज्‍य क्रिकेट में काफी नाम बढ़ा।

वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए कर्नाटक का स्‍क्‍वाड

अनवय द्रविड़ (कप्‍तान और विकेटकीपर), नितीश आर्य, आदर्श डी उर्स, एस मणिकांत (उप-कप्‍तान), प्रणीत शेट्टी, वयस वेंकटेश, अक्षत प्रभाकर, सी वैभव, कुलदीप सिंह पुरोहित, रतन बीआर, वैभव शर्मा, केए तेजस, अथर्व मालवीय, सनी कांची और रेहान मोहम्‍मद (विकेटकीपर)।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages