Renault Kiger Facelift Vs Toyota Taisor: फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, October 20, 2025

Renault Kiger Facelift Vs Toyota Taisor: फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर

 Renault Kiger Facelift Vs Toyota Taisor: फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर



Renault Kiger Facelift Vs Toyota Taisor रेनो की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली काइगर के फेसलिफ्ट को हाल में ही लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी का बाजार में सीधा मुकाबला Toyota Taisor के साथ होगा। फीचर्स इंजन माइलेज और कीमत के मामले में दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना बेहतर होगा। आइए जानते हैं।




Renault Kiger Facelift Vs Toyota Taisor के बीच कौन सी एसयूवी है बेहतर।

 भारत में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। इस सेगमेंट में सभी निर्माताओं की ओर से अपने उत्‍पादों की बिक्री की जाती है। रेनो की ओर से भी इस सेगमेंट में हाल में ही काइगर फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी का मुकाबला Toyota Taisor के साथ होगा। इंजन, फीचर्स, माइलेज और कीमत के मामले में दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना आपके लिए ज्‍यादा बेहतर विकल्‍प (Renault Kiger Facelift Vs Toyota Taisor) साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Renault Kiger Facelift Vs Toyota Taisor फीचर्स

रेनो की ओर से काइगर को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी फॉग लैंप, एलईडी टेल लाइट, ब्‍लैक रूफ रेल, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, टर्बो वेरिएंट में रेड ब्रेक कैलिपर, ड्यूल टोन इंटीरियर, स्‍टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्‍ट, एंबिएंट लाइट, सात इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, वायरलैस फोन चार्जर, पुश बटन स्‍टार्ट, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, टीपीएमएस जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।


वहीं टोयोटा टाइजर में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, ऑटो हेडलैंप, कनेक्टिड एलईडी टेल लाइट, रियर वाइपर और वॉशर, स्किड प्‍लेट, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर और इंटीरियर, फैब्रिक सीट, टिल्‍ट और टेलीस्‍कोपिक स्‍टेयरिंग व्‍हील, इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल ओआरवीएम, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, की-लैस एंट्री, स्‍टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्‍स, हाइट एडजस्‍टेबल ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट, फुटवेल इलूमिनेशन, 22.86 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, आर्किमिस ऑडियो सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, चार स्‍पीकर, दो ट्वीटर, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

Renault Kiger Facelift Vs Toyota Taisor इंजन

रेनो की काइगर में निर्माता की ओर से एक लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड और टर्बो इंजन का विकल्‍प दिया है। इसके नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन से इसे 72 पीएस की पावर और 100 पीएस की पावर और टर्बो इंजन से 96 पीएस की पावर और 160 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन को मैनुअल, एएमटी (AMT) और सीवीटी (CVT) ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ पेश किया गया है।


वहीं Toyota Taisor में 1.2 लीटर की क्षमता के ही नेचुरल एस्पिरेटिड, सीएनजी और एक लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्‍प मिलते हैं। इनके साथ मैनुअल, एएमटी और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जाता है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 66 किलोवाट की पावर और 113 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं टर्बो इंजन से 73.6 किलोवाट की पावर और 147.6 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों ही इंजन से इसे 19.86 से लेकर 22.79 किलोमीटर की माइलेज मिलती है।

Renault Kiger Facelift Vs Toyota Taisor कीमत

रेनो की ओर से काइगर फेसलिफ्ट को भारत में 5.76 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.34 लाख रुपये है।

वहीं Toyota की ओर से Taisor को भारत में 7.21 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 12.06 लाख रुपये है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages