चार्जर के बाद अब स्मार्टफोन के साथ नहीं मिलेगा USB केबल, इस कंपनी ने शुरू किया नया खेल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, October 8, 2025

चार्जर के बाद अब स्मार्टफोन के साथ नहीं मिलेगा USB केबल, इस कंपनी ने शुरू किया नया खेल

 चार्जर के बाद अब स्मार्टफोन के साथ नहीं मिलेगा USB केबल, इस कंपनी ने शुरू किया नया खेल


स्मार्टफोन कंपनियां अब बॉक्स से चार्जिंग केबल हटाने की योजना बना रही हैं। पहले चार्जर हटाए गए और अब यूएसबी केबल भी गायब हो सकते हैं। Reddit पर एक यूजर ने Sony Xperia 10 VII के बॉक्स में केबल न होने की जानकारी दी। Apple ने पहले ही चार्जर न देने का ट्रेंड शुरू कर दिया है।

चार्जर के बाद अब बॉक्स से गायब होगी USB केबल!


एक दौर था जब मोबाइल फोन के बॉक्स में आपको ईयरफोन, केबल और चार्जर भी मिलता था। धीरे-धीरे कंपनियों ने सबसे पहले फोन के बॉक्स से ईयरफोन हटाए और फिर स्मार्टफोन कंपनियों ने फोन के साथ चार्जर देना बंद कर दिया है। हालांकि, कुछ देशों में सरकारी की सख्ती के चलते स्मार्टफोन कंपनियों बॉक्स के साथ चार्जर देती हैं। अब खबर सामने आ रही हैं कि चार्जर के बाद स्मार्टफोन कंपनियां बॉक्स से चार्जिंग केबल हटाने की प्लानिंग कर रही हैं।


बॉक्स में नहीं मिलेगा USB केबल

कार्बन फुट प्रिंट कम करने के नाम पर स्मार्टफोन कंपनियों ने फोन के साथ चार्जर देना बंद कर दिया है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनियां धीरे-धीरे फोन के बॉक्स से यूएसबी केबल भी हटाने की प्लानिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर Linus Tech Tips नाम के यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि कुछ दिनों पहले Sony Xperia 10 VII स्मार्टफोन खरीदा था। इस फोन के बॉक्स में चार्जर के साथ-साथ केबल भी नहीं था। इस फोन के बॉक्स में डिवाइस और सिर्फ बेसिक डॉक्यूमेंट ही थे।


यह संभवत: हिंट हो सकता है कि आगे चलकर स्मार्टफोन कंपनियां फोन के बॉक्स से चार्जर हटा सकती हैं। यहां यह बात भी ध्यान में रखने वाली है कि सोनी भले ही बड़ी कंपनी हो, लेकिन स्मार्टफोन मार्केट में उसकी ज्यादा हिस्सेदारी नहीं है। सोनी कुछ ही देशों में स्मार्टफोन बेचती है। संभव है यह स्मार्टफोन कंपनियों के लिए नया ट्रेंड हो सकता है। आने वाले सालों में स्मार्टफोन कंपनियां फोन के बॉक्स से चार्जर हटा सकती हैं।



एपल ने शुरू किया ट्रेंड

Apple ने स्मार्टफोन के साथ चार्जर न देने का ट्रेंड शुरू किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने टैबलेट AirPods 4 और AirPods Pro 3 के साथ यूएसबी केबल देना बंद कर दिया है। यह भले ही इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को कम करने में मदद कर सकता है लेकिन कुछ केस में इससे ई-वेस्ट की समस्या बढ़ रही है। बहुत से कस्टमर ऑनलाइन रेटिंग चेक करते हुए थर्ड पार्टी चार्जर या केबल खरीद लेते हैं। आमतौर पर इनकी ड्यूरेबिलिटी और क्वालिटी कुछ खास नहीं होती है। ये ऑरिजनल के मुकाबले जल्द खराब हो कर ई-वेस्ट में बदल जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages