भारतीय युवाओं ने ऑस्‍ट्रेलिया का किया धोबी पछाड़, Vaibhav Suryavanshi के साथ चमके ये दो खिलाड़ी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, October 2, 2025

भारतीय युवाओं ने ऑस्‍ट्रेलिया का किया धोबी पछाड़, Vaibhav Suryavanshi के साथ चमके ये दो खिलाड़ी

 भारतीय युवाओं ने ऑस्‍ट्रेलिया का किया धोबी पछाड़, Vaibhav Suryavanshi के साथ चमके ये दो खिलाड़ी



भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। भारत ने पहले यूथ टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया अंडर-19 टीम को एक पारी और 58 रन से मात दी। भारत की जीत में वैभव सूर्यवंशी के अलावा दो खिलाड़ी और भी चमके। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच दूसरा यूथ टेस्‍ट 7 अक्‍टूबर से शुरू होगा। भारत पहले ही वनडे सीरीज 3-0 से जीत चुका है।



भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को एक पारी और 58 रन से हराया (Pic Credit - X)

HIGHLIGHTSभारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को एक पारी और 58 रन से हराया
भारतीय टीम की जीत में वैभव सूर्यवंशी के अलावा दो और खिलाड़ी चमके
भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच दूसरा यूथ टेस्‍ट 7 अक्‍टूबर से शुरू होगा

 भारतीय अंडर-19 टीम का ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय युवा टीम ने ब्रिस्‍बेन में खेले गए पहले यूथ टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया अंडर-19 टीम को एक पारी और 58 रन के अंतर से मात दी। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।


याद दिला दें कि ऑस्‍ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 243 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में भारत ने वैभव सूर्यवंशी और वेदांत त्रिवेदी के शतकों की मदद से पहली पारी में 428 रन बनाए। भारत ने पहली पारी के आधार पर 185 रन की बढ़त हासिल की।



भारत की एकतरफा जीत

भारतीय युवा गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने उम्‍दा गेंदबाजी करके मेजबान टीम को दूसरी पारी में 127 रन पर ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई। दीपेश के अलावा खिलान पटेल ने भी तीन विकेट झटके। अनमोलजीत सिंह और किशन कुमार के खाते में दो-दो विकेट आए।


इस तरह भारत ने मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम की। दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा व अंतिम यूथ टेस्‍ट 7 अक्‍टूबर से मैके में खेला जाएगा। याद हो कि भारत ने इससे पहले वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी।



भारत की जीत के 3 हीरो

बता दें कि भारत को जीत दिलाने में तीन खिलाड़‍ियों ने अहम भूमिका निभाई। वैभव सूर्यवंशी (113) और वेदांत त्रिवेदी (140) ने शतकीय पारियां खेलकर भारत को विशाल स्‍कोर तक पहुंचाया। वहीं, गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन ने अपना जलवा बिखेरा।


उन्‍होंने मैच में कुल 8 विकेट चटकाए। देवेंद्रन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए, जिसकी मदद से ऑस्‍ट्रेलिया कम स्‍कोर पर ऑलआउट हुई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages