कर्नाटक के बेलगावी में 12 स्कूली बच्चे खाना खाने से हुए बीमार, अस्‍पताल में भर्ती; प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, November 3, 2025

कर्नाटक के बेलगावी में 12 स्कूली बच्चे खाना खाने से हुए बीमार, अस्‍पताल में भर्ती; प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

 कर्नाटक के बेलगावी में 12 स्कूली बच्चे खाना खाने से हुए बीमार, अस्‍पताल में भर्ती; प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप



कर्नाटक के बेलगावी जिले में मोरारजी देसाई रेजिडेंशियल स्कूल के 12 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार हो गए। रात के खाने के बाद बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच जारी है।





कर्नाटक के बेलगावी में 12 स्कूली बच्चे खाना खाने से हुए बीमार। (फाइल फोटो)


 कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक विद्यालय के बाहर कुछ बच्चे फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार पड़ गए। खाना खाने के कारण12 बच्चे बीमार हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, चिक्कोडी तालुका के हिरेकोडी गांव में मोरारजी देसाई रेजिडेंशियल स्कूल के छात्रों ने रविवार को रात के खाने के बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की और उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय जज से कुछ दिन पहले ही किया था संस्थान का दौरा

कुछ सूत्रों ने दावा किया है कि यह घटना एक स्थानीय जज के उसी संस्थान का दौरा करने और साफ-सफाई और मैनेजमेंट के मुद्दों पर वार्डन और स्टाफ को फटकार लगाने के कुछ ही दिनों बाद हुई है। इस प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages