दिल्ली के बाद जहरीली हुई मुंबई की हवा, 300 के पार पहुंचा AQI; क्या लागू होगा वर्क फ्रॉम होम? - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, November 29, 2025

दिल्ली के बाद जहरीली हुई मुंबई की हवा, 300 के पार पहुंचा AQI; क्या लागू होगा वर्क फ्रॉम होम?

 दिल्ली के बाद जहरीली हुई मुंबई की हवा, 300 के पार पहुंचा AQI; क्या लागू होगा वर्क फ्रॉम होम?



Mumbai AQI: दिल्ली की तरह अब मुंबई भी गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में है, जहां औसत AQI 267 दर्ज किया गया है और कुछ इलाकों में यह 300 के पार है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है और प्रदूषण कम करने के लिए 'रोड क्लीननेस एंड डस्ट कंट्रोल कैंपेन' शुरू किया है। साथ ही 50 से अधिक कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम रोक दिया गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी सरकार को सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।




मुंबई में छाई धुंध। फोटो - पीटीआई


 दिल्ली में हवा प्रदूषण का मुद्दा नया नहीं है। हर साल ठंड की एंट्री के साथ ही राजधानी पर सांसों का संकट भी मंडराने लगता है। मगर, इस बार देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई भी एयर पॉल्यूशन (Mumbai Air Pollution) की चपेट में आ गई है। मुंबई की आबोहवा लगातार खराब हो रही है। आसमान में धुंध छाई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में तेजी से इजाफा हो रहा है।


मुंबई का औसत AQI 267 दर्ज किया गया है। मगर, कुछ इलाकों में यह 300 के भी पार पहुंच चुका है। ऐसे में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी सरकार को आगाह किया है।

मुंबई में कहां-कितना AQI?
क्षेत्र AQI
मझगांव 305
चाकला-अंधेरी ईस्ट 263
नेवी नगर-कोलाबा 271
मालाड 223
ठाणे 188
नवी मुंबई 186
मीरा-भायंदर 192



मुंबई में छाई धुंध। फोटो - पीटीआई
BMC ने जारी किया आदेश

मुंबई में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए BMC ने 30 नवंबर तक पूरे शहर में 'रोड क्लीननेस एंड डस्ट कंट्रोल कैंपेन' चलाने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही BMC ने मुंबई की 50 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम रोक दिया है। साथ ही BMC ने शहर में ग्रैप-4 लागू करने की चेतावनी दी है।




मुंबई में छाई धुंध। फोटो - पीटीआई
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी चेतावनी

दिल्ली में खराब हवा की स्थिति के मद्देनजर बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी सरकार को चेताया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने वायु प्रदूषण पर सख्त कदम उठाने का आदेश देते हुए कहा-


हम सब देख रहे हैं कि दिल्ली में क्या हो रहा है? इसका क्या असर होगा?



मुंबई में छाई धुंध। फोटो - पीटीआई
मुंबई में क्यों बढ़ रहा है वायु प्रदूषण?

मुंबई में वायु प्रदूषण की बड़ी वजह गाड़ियों से निकलने वाले धुएं को माना जा रहा है। बदलते मौसम और धीमी हवा के कारण गाड़ियों से होने वाला उत्सर्जन आसमान में धुंध बनकर वायु की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में लोगों को घरों में एयर प्यूरीफायर लगाने और बाहर कम से कम निकलने की सलाह दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages