जश्न में मची चीख-पुकार, कन्नड़ राजोत्सव में 5 लोगों को चाकू घोंप कर भागे बदमाश; 2 की हालत नाजुक - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, November 2, 2025

जश्न में मची चीख-पुकार, कन्नड़ राजोत्सव में 5 लोगों को चाकू घोंप कर भागे बदमाश; 2 की हालत नाजुक

 जश्न में मची चीख-पुकार, कन्नड़ राजोत्सव में 5 लोगों को चाकू घोंप कर भागे बदमाश; 2 की हालत नाजुक




Karnataka Kannada Rajyotsava: कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव दिवस के जश्न के दौरान बेलगावी के सदाशिवनगर में चाकूबाजी की घटना हुई। इस हमले में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावर मौके से फरार हो गए और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को BIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को शक है कि हमलावर बाहर से आए थे।




कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव दिवस का जश्न। फोटो- पीटीआई


 बीते दिन कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पूरे राज्य में जश्न का माहौल था। हालांकि, इसी बीच बेलगावी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उत्सव के दौरान भीड़ में कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं।


यह हमला बेलगावी के सदाशिवनगर स्थित लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में हुआ। पांच लोगों पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, हमले में घायल 2 लोगों की हालत काफी नाजुक है।
जांच में जुटी पुलिस

हमले के बाद पूरे उत्सव में अफरा-तफरी मच गई। चाकू लगने से पांच लोग बुरी तरह से लहूलुहान हो गए थे। सभी घायलों को BIMS अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को शक है कि हमले को अंजाम देने वाले आरोपी कहीं बाहर से आए थे।


घायलों की पहचान गुरुनाथ वक्कुंड, सचिन कांबले, लोकेश बेटागेरी, महेश विनायक और नजीर पठान के रूप में हुई है। बेलगावी के पुलिस आयुक्त भूषण बोरासे समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया है। हालांकि, हमले की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages