20 साल छोटी सारा के साथ क्यों रोमांस कर रहे रणवीर सिंह? Dhurandhar Part 2 में खुलेगा सबसे बड़ा राज - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, December 15, 2025

20 साल छोटी सारा के साथ क्यों रोमांस कर रहे रणवीर सिंह? Dhurandhar Part 2 में खुलेगा सबसे बड़ा राज

 20 साल छोटी सारा के साथ क्यों रोमांस कर रहे रणवीर सिंह? Dhurandhar Part 2 में खुलेगा सबसे बड़ा राज



Dhurandhar: मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच 20 साल के एज गैप पर रिएक्ट किया और कहा कि लोगों की इस बारे में ब ...और पढ़ें





धुरंधर में 20 साल छोटी सारा के साथ क्यों रोमांस कर रहे रणवीर

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई और इसकी कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसकी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की उम्र में 20 साल का अंतर सोशल मीडिया पर तब से चर्चा का विषय बना हुआ था, जब फिल्म का पहला लुक टीजर सामने आया था। अब फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दोनों के बीच उम्र के इस बड़े अंतर पर बात की है और बताया कि आखिर क्यों उन्होंने सारा अर्जुन को रणवीर सिंह के अपोजिट कास्ट किया।

रणवीर सिंह के अपोजिट क्यों कास्ट हुईं सारा अर्जुन

एक इंटरव्यू में बात करते हुए मुकेश छाबड़ा ने रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच उम्र के फासले पर बात की। उन्होंने कहा कि उम्र के अंतर से जुड़े सवालों के जवाब अगले साल धुरंधर 2 रिलीज होने पर मिल जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कहानी के हिसाब से यह जरूरी था। हालांकि वह लोगों को यह समझा नहीं पाए, लेकिन सोशल मीडिया पर उम्र के फासले पर हो रही चर्चाएं पढ़कर उन्हें हंसी आ रही थी। उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे बहुत साफ ब्रीफ मिला था।







कहानी यह है कि हम्जा उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए, हम जानते थे कि हमें एक ऐसी लड़की चाहिए जो 20-21 साल की हो, और जब पार्ट 2 आएगा, तो जो लोग उम्र के फासले के बारे में बात कर रहे हैं, उन्हें सारे जवाब मिल जाएंगे। ऐसा नहीं है कि हमारे पास 26-27 साल की उम्र के अच्छे एक्टर नहीं हैं लेकिन उम्र का फासला फिल्म में जरूरी था। आप हर बात लोगों को नहीं समझा सकते। जब मैं भी उम्र के फासले के बारे में पढ़ रहा था, तो मुझे हंसी आ रही थी। फिल्म के ब्रीफ के हिसाब से यह सही है'।

1300 ऑडिशन के बाद सिलेक्ट हुईं सारा

उनसे आगे पूछा गया कि उन्होंने सारा को इस रोल के लिए क्यों चुना, क्योंकि आदित्य धर ने बताया था कि इस रोल के लिए 1300 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे बहुत खुशी है कि आदित्य समेत कई डायरेक्टर अब नए लोगों को ज्यादा मौके दे रहे हैं। तो, मेरा आइडिया था कि हम पूरी दुनिया बना रहे हैं। इसलिए, हम सरप्राइज कास्टिंग कर रहे हैं और यह लड़की बिल्कुल फ्रेश दिखनी चाहिए। भले ही वह चाइल्ड एक्टर रही हो और चाइल्ड एक्टर के तौर पर कुछ फिल्में की हों, हम एक नया अप्रोच देना चाहते थे। तो, मैं सारा के साथ कई सालों से काम कर रहा हूं, और वह ऑडिशन के लिए आती रही है। वह सच में एक प्यारी लड़की है। जब उसने ऑडिशन दिया, तो मैंने उसके प्यारे चेहरे के पीछे छिपा टैलेंट देखा। वह इतनी शानदार एक्टर है, आप यह पार्ट 2 में देखेंगे'।'




धुरंधर में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, साथ में सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन भी हैं। मेकर्स ने कन्फर्म किया कि सीक्वल, धुरंधर 2, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages