अवतार 3' के साथ होगा रणबीर कपूर की 'रामायण' का आगाज, थिएटर में तबाही मचाएंगी दोनों फिल्में - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, December 16, 2025

अवतार 3' के साथ होगा रणबीर कपूर की 'रामायण' का आगाज, थिएटर में तबाही मचाएंगी दोनों फिल्में

 अवतार 3' के साथ होगा रणबीर कपूर की 'रामायण' का आगाज, थिएटर में तबाही मचाएंगी दोनों फिल्में



Ramayana With Avatar 3: ऑस्कर विनिंग अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म अवतार 3 दुनियाभर में 19 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। दर्शकों को इस फिल्म .



अवतार 3 के साथ होगा रामायण का आगाज




एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की रामायण ने अपनी पहली झलक से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और अब मेकर्स ने फैंस को एक और शानदार तोहफा दे दिया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जुलाई में रिलीज हुआ था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। तब से फैंस फिल्म के फुल-लेंथ टीजर का इंतजार कर रहे हैं और उनकी ये इच्छा अब पूरी होने वाली है।

'अवतार 3' के साथ 'रामायण' का आगाज

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, रामायण का 3D टीजर अब जेम्स कैमरून की अवतार: फायर एंड ऐश के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। रामायण का एक बिल्कुल नया 3D टीजर अवतार 3 के साथ दिखाया जाएगा। रामायण को 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है और अवतार फ्रेंचाइजी का पहले ही दुनिया में बोलबाला है। ऐसे में दोनों का साथ आना, दोनों ही फिल्मों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।





दीवाली पर होगी रिलीज

यह पहली बार होगा जब रामायण बड़े पर्दे पर दिखेगी, हालांकि फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दिवाली पर रिलीज होने वाला है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, रामायण इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है।


दो पार्ट में आएगी 'रामायण'

रणबीर कपूर, रामायण में राम का रोल निभाएंगे, साईं पल्लवी सीता का और यश रावण का, सनी देओल हनुमान का और रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभाएंगे। फिल्म का साउंडट्रैक ग्रैमी विनर हंस जिमर और ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान बना रहे हैं। फिल्म के दोनों हिस्सों को 2026 और 2027 की दिवाली पर रिलीज करने की योजना है।


इस बीच, अवतार: फायर एंड ऐश 19 दिसंबर को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके साथ ही भारतीय दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages