359 खिलाड़ी, 77 स्लॉट खाली… ऑक्शन लिस्ट में 9 नए प्लेयर्स की एंट्री; कोहली के चहेते का नाम शामिल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, December 10, 2025

359 खिलाड़ी, 77 स्लॉट खाली… ऑक्शन लिस्ट में 9 नए प्लेयर्स की एंट्री; कोहली के चहेते का नाम शामिल

359 खिलाड़ी, 77 स्लॉट खाली… ऑक्शन लिस्ट में 9 नए प्लेयर्स की एंट्री; कोहली के चहेते का नाम शामिल


IPL 2026 Auction Final List: आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की सूची में 9 नए नाम जोड़कर कुल संख्या 359 कर दी है। इन ...और पढ़ें




IPL 2026 Auction List: 359 खिलाड़ी आईपीएल के मिनी ऑक्शन का हिस्सा


 IPL 2026 Auction Revised List:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के मिनी-ऑक्शन से पहले BCCI ने खिलाड़ियों की सूची में एक अहम बदलाव किया है। बोर्ड ने पहले 350 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी, लेकिन देर रात उसमें 9 और खिलाड़ियों को शामिल कर दिया गया है।


इसके बाद ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की अब कुल संख्या बढ़कर 359 हो गई है। यह बदलाव ऑक्शन की तैयारियों के बेहद करीब किया गया है, इसलिए यह फ्रेंचाइजियों के लिए भी चौंकाने वाला है।

9 नए खिलाड़ियों में सबसे बड़ी चर्चा आईपीएल विजेता स्वस्तिक चिकारा की हो रही हैं, जिन्होंने हाल ही में आरसीबी ने रिलीज कर दिया था। शुरुआती लिस्ट में उनका नाम नहीं था, जो कई लोगों को हैरान कर गया था। अब उनके शामिल होने से यह साफ है कि टीमों की उन पर नजर बनी रहेगी।


IPL 2026 Auction: भारतीय खिलाड़ियों को मिली तवज्जो

9 नए खिलाड़ियों में 6 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें मणिशंकर मुरासिंह (त्रिपुरा), चामा मिलिंद (हैदराबाद), केएल श्रीजित (कर्नाटक, विकेटकीपर, पूर्व MI खिलाड़ी), राहुल राज नमाला (उत्तराखंड), विराट सिंह (झारखंड) और स्वस्तिक चिकारा का नाम शामिल हैं।


उनके अलावा नीलामी में एसोसिएट देश (मलेशिया) से एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिसका नाम विरनदीप सिंह हैं। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका से इथन बॉश और ऑस्ट्रेलिया से क्रिस ग्रीन का नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में से कुछ ने पहले भी IPL में खेला है, जबकि कुछ घरेलू स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद पहली बार इस लिस्ट में जगह बना पाए हैं।

IPL 2026 Auction में लगेगी कितने खिलाड़ियों पर बोली?

आईपीएल की फाइनल लिस्ट (IPL Auction Final List) में कुल 359 खिलाड़ी हैं, जिनमें 247 भारतीय और 112 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें से केवल 77 खिलाड़ियों पर ही ऑक्शन पर बोली लगेगी, जिनमें 31 विदेशी खिलाड़ी होंगे। केकेआर के पास ऑक्शन के लिए सबसे बड़ा पर्स हैं।


उनके पर्स में 64.30 करोड़ रुपये हैं और उनके पास 13 स्पॉट खाली है। सीएसके की टीम के पास 43.4 करोड़ रुपये पर्स में हैं और उनके 9 स्लॉट खाली हैं।
बीसीसीआई ने सुधारी गलती

दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी (Nikhil Chaudhury) ने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है और वे अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के साथ भी खेल चुके हैं। भारत में उन्होंने आखिरी पेशेवर क्रिकेट लगभग 6 साल पहले खेला था।


कोविड के समय निखिल अपने चाचा से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे, लेकिन वहां लॉकडाउन के कारण फंस गए। इसी दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही अपने क्रिकेट करियर को दोबारा शुरू करने का फैसला किया। कई साल की मेहनत के बाद वे ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट में जगह बनाने में सफल रहे।


पिछले महीने उन्होंने इतिहास रचा और शेफील्ड शील्ड में शतक लगाने वाले पहले भारत-जन्मे खिलाड़ी बने। यह उपलब्धि उन्होंने तस्मानिया के लिए खेलते हुए हासिल की। निखिल चौधरी कई विदेशी व्हाइट-बॉल लीग्स में भी खेल चुके हैं, जैसे- ग्लोबल सुपर लीग, मैक्स60 कैरेबियन और अबू धाबी टी10 शामिल हैं, लेकिन IPL 2026 की शुरुआती ऑक्शन लिस्ट में उन्हें गलती से भारतीय खिलाड़ी के रूप में दर्ज कर दिया गया था। मंगलवार शाम जारी की गई संशोधित लिस्ट में BCCI ने यह गलती सुधार दी और निखिल को ऑस्ट्रेलियाई (Overseas Player) श्रेणी में सही कर दिया।

आईपीएल 2026 नीलामी लिस्ट में नए जोड़े गए खिलाड़ी-

1. मणिशंकर मुरासिंह (भारत)

2. विरनदीप सिंह (मलेशिया)

3. चामा मिलिंद (भारत)

4. केएल श्रीजीत (भारत)

5. ईथन बॉश (दक्षिण अफ्रीका)

6. क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)

7. स्वस्तिक चिकारा (भारत)

8. राहुल राज नामला (भारत)

9. विराट सिंह (भारत)

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages