7 फेरों के बाद 24 घंटे में लिया तलाक, पुणे में 'डॉक्टर कपल' के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ? - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, December 27, 2025

7 फेरों के बाद 24 घंटे में लिया तलाक, पुणे में 'डॉक्टर कपल' के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ?

 7 फेरों के बाद 24 घंटे में लिया तलाक, पुणे में 'डॉक्टर कपल' के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ?


पुणे में एक डॉक्टर कपल की शादी 24 घंटे भी नहीं चली। शादी के बाद पत्नी को पता चला कि पति ने उससे बहुत बड़ा सच छिपाया है। इस धोखे से आहत होकर पत्नी ने त ...और पढ़ें



पुणे में 'डॉक्टर कपल' का तलाक। फाइल फोटो

 हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। मगर, पुणे में एक कपल की शादी 24 घंटे भी नहीं चली। शादी के कुछ देर बाद ही दोनों पति-पत्नी ने अलग होने का फैसला कर लिया। उन्हें 7 फेरे लिए चंद घंटे ही बीते थे कि दोनों ने अदालत में तलाक की अर्जी डाल दी और अब 18 महीने बाद कोर्ट ने भी उनके तलाक पर मुहर लगा दी है।


शादी तक दोनों कपल पेशे से डॉक्टर थे, लेकिन शादी के बाद पत्नी को पति के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि वो सन्न रह गई और फौरन रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया।
क्या है तलाक की वजह?

महिला के वकील ने अदालत को बताया कि यह दोनों की लव मैरिज थी। शादी से पहले पति ने खुद को डॉक्टर बताया था। महिला भी पेशे से डॉक्टर थी। ऐसे में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर शादी कर ली। मगर, शादी की रात पति ने खुलासा किया कि वो डॉक्टर नहीं, बल्कि मर्चेंट नेवी में है।



पति ने खोला राज

महिला के अनुसार, "पति ने बताया कि वो मर्चेंट नेवी में काम करता है और ड्यूटी के लिए कई बार 6 महीने तक घर से दूर रहना पड़ता है।" यह सच जानकर महिला दंग रह गई और उसने तुरंत पति से अलग होने का फैसला कर लिया।

तलाक पर लगी मुहर

शादी के बाद ही दोनों अलग रहने लगे थे और अगले दिन ही अदालत में तलाक की अर्जी डाल दी थी। मगर, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में 18 महीने का समय लगा और अब अदालत ने भी उनके तलाक पर मुहर लगा दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages