नागपुर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, 7 लोगों पर किया हमला; कई अस्पताल में भर्ती - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, December 10, 2025

नागपुर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, 7 लोगों पर किया हमला; कई अस्पताल में भर्ती

 नागपुर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, 7 लोगों पर किया हमला; कई अस्पताल में भर्ती



Leopard Attack in nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर के पारदी इलाके में एक तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र में घुस गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। तेंदु ...और पढ़ें




नागपुर में तेंदुए का आतंक। फोटो - एएनआई



वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू


 महाराष्ट्र के नागपुर में एक तेंदुआ रिहायशी इलाकों में घुस गया। तेंदुए को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।


नागपुर के पारदी इलाके में तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में सात लोग जख्मी हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया है।
तेंदुए का वीडियो वायरल

नागपुर की गलियों में तेंदुए के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोगों के शोर से बेचैन होकर तेंदुआ एक घर की छत पर चढ़ गया। वन विभाग की बचाव टीम आने तक तेंदुए एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगा रहा था।




घायल ने सुनाई आपबीती

तेंदुए के हमले में जख्मी एक व्यक्ति ने बताया, "तेंदुआ हमारी सोसाइटी में घुसा और सामने जो भी मिला, उसपर हमला बोल दिया। बीती शाम लगभग 6:30 बजे की बात है। मैं भी अपने घर के बाहर खड़ा था। उसने पहले मुझपर हमला किया और फिर 3 अन्य लोगों को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। तीनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं।"


तेंदुए के डर से इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वन विभाग ने पारदी इलाके में शिव नगर के पास तेंदुए को पकड़ लिया है। तेंदुए के डर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

वन विभाग की अधिकारी डॉ. विनीता व्यास के अनुसार, तेंदुए के हमले में 5-7 लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को पकड़ लिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


पिछले महीने भी घुसा था तेंदुआ

बता दें कि तेंदुए के रिहायशी इलाके में घुसने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने भी यहां तेंदुए की दहशत देखने को मिली थी। वन विभाग की टीम ने 19 नवंबर को तेंदुए को पकड़ा था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages