अब भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा फ्री ट्रेड, पीएम मोदी ने फोन कॉल पर पक्की की डील; किसे कितना फायदा? - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, December 22, 2025

अब भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा फ्री ट्रेड, पीएम मोदी ने फोन कॉल पर पक्की की डील; किसे कितना फायदा?

 अब भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा फ्री ट्रेड, पीएम मोदी ने फोन कॉल पर पक्की की डील; किसे कितना फायदा?



प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड डील को फोन कॉल पर पक्का किया। इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे। यह डील भ ...और पढ़ें





भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री-एग्रीमेंट ट्रेड डील




 भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर मार्च 2025 से शुरू हुई बातचीत का परिणाम अब सामने आ गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के बीच फोन कॉल पर एफटीए डील डन की गई।


न्यूजीलैंड सरकार ने प्रेस रिलीज के जरिए दोनों देशों के बीच हुई इस डील की घोषणा भी कर दी है। वहीं पीएम मोदी ने भी इस डील के बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी है।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA समझौता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच एफटीए समझौते के होने में 9 महीने का समय लग गया। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री मार्च 2025 में जब भारत दौरे पर आए थे, तब इस समझौते को लेकर पहली बार बात शुरू हुई थी और अब साल के खत्म होने से पहले दोनों देशों के नेताओं ने इस डील पर मुहर लगा दी है।


मुक्त व्यापार समझौते के तहत अगले पांच वर्षों में मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना किया जाएगा। इससे अगले 15 वर्षों में न्यूजीलैंड, भारत में 20 मिलियन डॉलर का निवेश करने वाला है। यह निवेश कृषि से लेकर शिक्षा तक और फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी और स्टार्ट अप को बढ़ावा देगा।

भारत की सातवीं फ्री ट्रेड डील

भारत दुनिया के कई देशों के साथ फ्री ट्रेड डील साइन कर रहा है। न्यूजीलैंड से पहले भारत सात देशों के साथ एफटीए समझौता कर चुका है। भारत ने ओमान, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, यूएई और यूरोपीय फ्री ट्रेड ब्लॉक के देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है।


दुनिया में लगातार कई देशों के साथ एफटीए डील साइन करने के बाद भारत वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद व्यापारिक केंद्र के रूप में सामने आ रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages