फ्लाइट रद होने पर फंसा दूल्हा, दूल्हन को रोता देख उठाया कदम; खुशी से झूम उठा परिवार - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, December 17, 2025

फ्लाइट रद होने पर फंसा दूल्हा, दूल्हन को रोता देख उठाया कदम; खुशी से झूम उठा परिवार

 फ्लाइट रद होने पर फंसा दूल्हा, दूल्हन को रोता देख उठाया कदम; खुशी से झूम उठा परिवार



इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से एक दूल्हा अपनी शादी में समय पर पहुंचने से चूक रहा था, इससे दुल्हन परेशान हो गई, क्योंकि उसे लगा कि शादी टल जाएगी। इसके ...और पढ़ें



फ्लाइट कैंस होने के पर दूल्हे का साहसिक कदम (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)


 इंडिगो की देशभर में हुई अचानक फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। इस दौरान लोग अपने तय कार्यक्रम में समय से नहीं पहुंच सके। इंडिगो की फ्लाइट अचानक रद होने से एक दूल्हा अपने शादी में पहुंचने से चूक रहा था, लेकिन उसने समय से शादी में पहुंचने के लिए जो किया, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।


दरअसल, इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से दूल्हा शादी के स्थान पर पहुंचने से चूक सकता था। इसको लेकर दुल्हन काफी परेशान और भावुक हो गई थी, उसे लग रहा था कि शादी टल जाएगी। लेकिन दूल्हा भी पीछे नहीं हटा।


उसने देर ना करते हुए समय पर पहुंचने के लिए उसने तुरंत एक चार्टर्ड फ्लाइट बुक कर ली, जिससे शादी का मुहूर्त बच गया और पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने दूल्हे के साहस की सराहना की और उसके इस कृत्य को सच्चे प्यार का उदाहरण बताया।


परेशान थी दुल्हन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि दूल्हा जिसे इंडिगो की फ्लाइट से शादी के स्थान पर पहुंचना था, लेकिन आखिरी समय में फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वह फंस गया। शादी मुहूर्त नजदीक आ रहा था और समय पर पहुंचने का कोई निश्चित रास्ता नजर नहीं आ रहा था। इस अनिश्चित स्थिति में, दुल्हन बेहद परेशान और चिंतित लग रही थी, उसे डर था कि शादी तय समय पर नहीं हो पाएगी।

अपने विवाद के शुभ मुहूर्त को बचाने के लिए दू्ल्हे ने तुरंत एक चार्टर्ड फ्लाइट बुक की ताकि वह बिना किसी रुकावट के शादी के स्थान पर पहुंच सके। दूल्हे के आने की जानकारी मिलते हुए पूरे शादी समारोह में खुशी की लहर दौड़ उठी। दुल्हन जो पहले रोती नजर आ रही थी, आने की जानकारी मिलते ही खुशी से झूम उठी और डांस करने लगी।


यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है। लेकिन । इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages