नजर और सब्र...Dhurandhar की सफलता पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, 7 साल बाद खाते में आई ब्लॉकबस्टर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, December 15, 2025

नजर और सब्र...Dhurandhar की सफलता पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, 7 साल बाद खाते में आई ब्लॉकबस्टर

 नजर और सब्र...Dhurandhar की सफलता पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, 7 साल बाद खाते में आई ब्लॉकबस्टर



Ranveer Singh: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं। इसी बीच रणवीर सिंह भी इमोश ...और पढ़ें




धुरंधर की सफलता पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह

 रणवीर सिंह इस वक्त अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और दर्शक इसके हर किरदार को खूब प्यार दे रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह ने एक इमोशनल पोस्ट कर फैंस से अपने दिल की बात कही है।

7 साल बाद रणवीर के खाते में आई ब्लॉकबस्टर

रणवीर सिंह लंबे समय से एक ब्लॉकबस्टर के लिए तरस रहे थे। उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 2018 में आई सिंबा (240 करोड़) और पद्मावत (302 करोड़ रुपये) थी। इसके बाद उनकी 2019 में गली बॉय आई थी जिसने 140 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद उनकी 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आई थी जो कि हिट रही थी। लेकिन 2019 से 2023 के बीच रणवीर की 83, जयेशभाई जोरदार और सर्कस फ्लॉप रही थी। 7 साल बाद रणवीर की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है।


इमोशनल हुए रणवीर सिंह

धुरंधर के ब्लॉकबस्टर होने के बीच रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है, लेकिन फिलहाल नजर और सब्र'। इस पोस्ट से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि रणवीर सिंह धुरंधर की सफलता पर बहुत खुश हैं।



बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दिन से ही धमाल मचा रखा है। फिल्म ने 10 दिनों में भारत में 350 करोड़ और दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस कलेक्शन के साथ ही रणवीर सिंह ने अपनी ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।




सोशल मीडिया पर धुरंधर के मीम्स, डायलॉग और गाने छाए हुए हैं। रणवीर सिंह के साथ ही अक्षय खन्ना के लोग दीवाने हो गए हैं वहीं आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के किरदारों को भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्टर किया है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages