केरल में खुला पहला Gen Z पोस्ट ऑफिस, गेम्स-किताबें और चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा; और क्या है खास? - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, December 12, 2025

केरल में खुला पहला Gen Z पोस्ट ऑफिस, गेम्स-किताबें और चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा; और क्या है खास?

 केरल में खुला पहला Gen Z पोस्ट ऑफिस, गेम्स-किताबें और चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा; और क्या है खास?


केरल के कोट्टायम में CMS कॉलेज में पहला Gen Z पोस्ट ऑफिस खुला है। यह पोस्ट ऑफिस युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें डिजिटल सुविधाएं, आधु ...और पढ़ें



CMS कॉलेज में खुला केरल का पहला Gen Z पोस्ट ऑफिस (फोटो सोर्स- PIB)


 केरल में पहली बार ऐसा पोस्ट ऑफिस खुलने जा रहा है जो खास तौर पर युवा पीढ़ी यानी Gen Z को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कोट्टायम के CMS कॉलेज में खुलने वाला यह पोस्ट ऑफिस बिल्कुल नए अंदाज में तैयार किया गया है जहां डिजिटल सुविधाएं, आधुनिक डिजाइन और आरामदायक जगहें छात्रों को पोस्ट ऑफिस की ओर आकर्षित करेंगी।


CMS कॉलेज परिसर में बनाया गया यह पोस्ट ऑफिस, कोट्टायम हेड पोस्ट ऑफिस का एक एक्सटेंशन काउंटर है। कॉलेज के अधिकारियों के मुताबिक, इसकी प्लानिंग और डिजाइन में छात्रों ने खुद हिस्सा लिया।


क्यों बनाया गया Gen Z पोस्ट ऑफिस?

अधिकारियों ने कहा कि आम तौर पर छात्र पोस्ट ऑफिस को पुराने ढंग की जगह मानते हैं और कईयों को इसकी सेवाओं के बारे में पता भी नहीं होता। इसलिए इस नए पोस्ट ऑफिस का उद्देश्य है कि छात्र यहां आसानी से आएं और इसकी उपयोगिता समझ सकें।



पोस्ट ऑफिस के अंदर की सुविधाएं

पोस्ट ऑफिस के अंदर और बाहर का क्षेत्र एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। यहां सर्विस काउंटर के साथ-साथ छात्रों के बैठने और समय बिताने की जगह भी बनाई गई है।पिकनिक टेबल जैसी बैठने की व्यवस्था, वर्टिकल गार्डन और पुराने टायरों से बनाई गई सीटें इसे और आकर्षक बनाती हैं।


यहां एक काउंटर लेज भी है जिसमें लैपटॉप और मोबाइल चार्ज करने की सुविधा है ताकि छात्र बैठकर काम कर सकें।एक बुकशेल्फ में किताबें और बोर्ड गेम्स रखे गए हैं और अंदर एक छोटा-सा पढ़ने का कोना भी बनाया गया है।सुविधा में एक बुकिंग काउंटर भी शामिल है, जहां पैकेजिंग सामग्री और My Stamp प्रिंटर उपलब्ध है।



पोस्ट ऑफिस Gen Z को करेगा आकर्षित

इंडिया पोस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, Gen Z आजकल पार्सल बुकिंग, पैकेज भेजने और ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े काम ज्यादा करती है। इसलिए पोस्ट ऑफिस का यह नया रूप उनके लिए काफी उपयोगी रहेगा।इस नए Gen Z पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन सोमवार को CSI सेंट्रल केरल डायोसिस, कोट्टायम के प्रमुख बिशप मलयिल साबू कोशी चेरियन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages