IND vs SA 3rd T20I Live Streaming: फ्री में देखना है भारत-साउथ अफ्रीका का घमासान, तो याद रखिए ये पता - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, December 13, 2025

IND vs SA 3rd T20I Live Streaming: फ्री में देखना है भारत-साउथ अफ्रीका का घमासान, तो याद रखिए ये पता

 IND vs SA 3rd T20I Live Streaming: फ्री में देखना है भारत-साउथ अफ्रीका का घमासान, तो याद रखिए ये पता



भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। पहला टी20 भारत ने तो दूसरा दक्षिण अफ्रीका टीम ने जीता। ऐसे में ...और पढ़ें





वापसी करने पर होगी भारत की नजर।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। कटक में खेले गए पहले टी20 मुकाबले को भारतीय टीम ने 101 रन से जीता था। मुल्‍लांपुर में मेहमान साउथ अफ्रीका टीम ने जोरदार वापसी की और भारत को 51 रन से मात दी।
अब भारतीय टीम की नजर जहां वापसी पर है तो वहीं साउथ अफ्रीका जीत के अंतर को दोगुना करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि सीरीज का यह अहम मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? भारत में फैंस इस मुकाबले को कैसे टीवी और मोबाइल पर देख सकते हैं?

IND vs SA 3rd T20I Live Streaming डिटेल्स
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa Live Streaming) के बीच तीसरा टी20 मैच 14 दिसंबर, रविवार को खेला जाना है।


भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा, वहीं टॉस आधा घंटे पहले 6:30 बजे होगा।
किस टीवी चैनल पर भारत बनाम साउथ अफ्रीका के तीसरे टी20 मैच का प्रसारण होगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
कहां देख सकते हैं भारत बनाम साउथ अफ्रीका के तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो हॉटस्टार ऐप (Where to watch ind vs sa 3rd T20I match online) पर देख सकते हैं।

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।
दक्षिण अफ्रीका टीम

एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages