कल पेश होगी नई जेनरेशन Kia Seltos, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, सोशल मीडिया पर मिली महत्‍वपूर्ण जानकारियां - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, December 9, 2025

कल पेश होगी नई जेनरेशन Kia Seltos, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, सोशल मीडिया पर मिली महत्‍वपूर्ण जानकारियां

 कल पेश होगी नई जेनरेशन Kia Seltos, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, सोशल मीडिया पर मिली महत्‍वपूर्ण जानकारियां


किआ भारतीय बाजार में अपनी मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस की नई जेनरेशन को कल पेश करेगी। टीजर के अनुसार, इसमें एलईडी डीआरएल, नई एलईडी हेडलाइट और बेहतर इंटीरिय ...और पढ़ें






 भारतीय बाजार में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर मिड साइज एसयूवी Kia Seltos की नई जेनरेशन को कल पेश किया जाएगा। इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा। कितना दमदार इंजन दिया जाएगा। किस तरह के बदलाव के साथ इसे ऑफर किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पेश होगी नई किआ सेल्‍टॉस

किआ की ओर से नई जेनरेशन सेल्‍टॉस को भारत में औपचारिक तौर पर कल पेश कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से एसयूवी के पेश किए जाने से पहले ही सोशल मीडिया पर कई टीजर जारी किए गए हैं, जिनमें इसके फीचर्स और डिजाइन की जानकारी पहले ही मिल रही है।


क्‍या मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर एसयूवी के कई टीजर पहले ही जारी किए गए हैं। इन टीजर के जरिए निर्माता की ओर से नई जेनरेशन सेल्‍टॉस के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी दी गई है।
कैसे होंगे फीचर्स

टीजर के मुताबिक एसयूवी में एलईडी डीआरएल, नई एलईडी हेडलाइट, एलईडी फॉग लाइट, पेंटागन शेप इंसर्ट्स के साथ नए रियर बंपर, हाई माउंट स्‍टॉप लैंप, ग्‍लॉस ब्‍लैक व्‍हील आर्च क्‍लैडिंग, शार्क फिन एंटीना जैसे कई फीचर्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें नए ओआरवीएम, नया डैशबोर्ड, बेहतर स्‍क्रीन, नया इंटीरियर को भी इस एसयूवी में दिया जाएगा।

कब होगी पेश

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर 10 दिसंबर को पेश किया जाएगा। जिसके कुछ समय के बाद इसकी कीमत की घोषणा की जा सकती है।
कितनी होगी कीमत

निर्माता की ओर से मौजूदा जेनरेशन को भारत में मौजूदा जेनरेशन को 10.79 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 19.80 लाख रुपये है। वहीं इसकी नई जेनरेशन की एक्‍स शोरूम कीमत में कुछ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

किनसे होगा मुकाबला

किआ की सेल्‍टॉस को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जा सकता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Honda Elevate, Skoda Kushaq जैसी एसयूवी के साथ होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages