भोपाल, ब्यूरो। मध्यप्रदेश में सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा करने का तूल पकड़ते जा रहा है। अब उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा के परिजनों की विदेश यात्रा को लेकर राजनीतिक बवाल शुरू हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि किसानों के नाम पर मंत्रियों के परिजन और भाजपाई विदेश यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में किसानों को खेती का प्रशिक्षण व गुर सिखाने के नाम पर हो रही देश-विदेश की यात्राओं के नाम पर भी खेल शुरू हो गया। अभी तक की सारी यात्राओं -उनका कुल खर्च व जाने वालों की सूची सार्वजनिक होना चाहिए।
शिवराज के कार्यकाल में किसानो को खेती का प्रशिक्षण व गुर सिखाने के नाम पर हो रही देश -विदेश की यात्राओं के नाम पर भी खेल...
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKN) July 31, 2017
(1/3)
इससे पहले ‘विचार मध्यप्रदेश’ के संयोजक अक्षय हुंका ने कहा है कि मंत्री ने मध्यप्रदेश के किसानों का हक मार कर अपने बेटे और भतीजे को विदेश यात्रा पर भिजवाया, यह शर्मनाक है।
मंत्री बोले, ‘क्या किसान होना गुनाह है’
क्या मंत्री का बेटा होना गुनाह है? उनका बेटा किसान है और उसी हैसियत से विदेश गया था।
-सूर्यप्रकाश मीणा, मंत्री मध्यप्रदेश शासन
यह था पूरा मामला
मध्यप्रदेश के किसान एक से 6 नवंबर 2016 के बीच पहले एक हफ्ते के लिए हॉलैंड गए थे। इस यात्रा का उद्देश्य फूलों की खेती के बारे में जानना था। इस प्रतिनिधि मंडल में कुल 24 लोग शामिल थे, जिनमें 20 किसान थे। इन 20 किसानों में मंत्री सूर्यकुमार मीणा का बेटा देवेश मीणा और भतीजा कृष्ण मीणा भी शामिल थे। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से यह मामला सामने आया है।
इन जिलों के किसान गए
हॉलेंड जाने वाले किसानों सूची में अफसरों के अलावा विदिशा, बैतूल, होशंगाबाद, देवास, उज्जैन, खरगौन, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, धार, रायसेन के किसान शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment