#MLA का फुल फॉर्म नहीं बता पाए मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, August 26, 2017

#MLA का फुल फॉर्म नहीं बता पाए मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक



भोपाल, ब्यूरो। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा के कमजोर जनरल नॉलेज की वजह से उन्हें एक कार्यक्रम में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। दरअसल, शनिवार को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में ‘मिल बांचे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर मंत्री, विधायक, सांसद, कलेक्टर्स समेत अन्य अफसरों को स्कूल में बच्चों से रूबरू होना था। साथ ही उन्हें प्रेरक कहानियां किस्से व अन्य ऐतिहासिक जानकारियां भी रोचक अंदाज में बताना था।

ऐसे ही एक कार्यक्रम में मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा पहुंचे थे। जहां उन्हें एक सवाल ने अच्छा खासा परेशान कर दिया। दरअसल, बच्चों ने उनसे एमएलए का फुल फॉर्म पूछ लिया। फिर क्या था, मंत्री जी बगले झांकने लगे। काफी कोशिश के बाद भी वे उनका सही मीनिंग नहीं बता पाए। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर पहुंची यूजर्स ने मंत्री का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वहीं कुछ उनके समर्थन में भी दिखे। Twitter पर एक यूज़र शिवाय ने कहा कि कोई जरुरी नहीं कि मंत्री जी MLA का फुल फॉर्म ही जाने वह उनके काम से जाने जाते हैं और वैसे भी अंग्रेजी विदेशी भाषा है इसका भारतीयता से कोई लेना-देना नहीं है।

कांग्रेस ने साधा निशाना
इधर, प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी उन पर करारा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि MLA अर्थ नहीं मालूम। ऐतिहासिक जानकारियां नहीं पता। शिवराज जी ऐसे मंदबुद्धि मंत्री हैं। कहीं यह व्यापमं की पैदावार तो नहीं है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages