स्काउट-गाइड बच्चों और किशोरों को देश सेवा के लिए तैयार करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : सुश्री उइके - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, February 13, 2020

स्काउट-गाइड बच्चों और किशोरों को देश सेवा के लिए तैयार करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : सुश्री उइके

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण एवं अलंकरण समारोह में राज्य के उत्कृष्ट स्काउट एवं गाइड, रोवर, रेंजर्स और स्काउटर्स तथा गाइडर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्काउट्स और गाईड्स बच्चों और किशोरों को रचनात्मक दिशा देने, उनके बीच समाज सेवा बढ़ाने और उन्हें देश सेवा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस संगठन से जुडे़ बच्चे मनोवैज्ञानिक रूप से अधिक सशक्त, अनुशासनप्रिय और सृजनात्मक व्यक्तित्व के स्वामी बनते हैं। राज्यपाल ने प्रतिवर्ष 03 स्काउट्स एवं गाईड्स को 10 हजार रूपए, 02-02 रोवर्स एवं रेंजर्स को पांच हजार रूपए और 03-03 स्काउटर्स एवं गाइडर्स को 10 हजार रूपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages