गदर 2 के कहर से नहीं बच पाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', इतना ज्यादा घटा कलेक्शन - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, August 11, 2023

गदर 2 के कहर से नहीं बच पाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', इतना ज्यादा घटा कलेक्शन

 गदर 2 के कहर से नहीं बच पाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', इतना ज्यादा घटा कलेक्शन


रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को थिएटर में रिलीज हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। हालांकि अब हर दिन के साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फैमिली ड्रामा फिल्म का कलेक्शन घट रहा है। बुधवार के बाद गुरुवार को करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई में और ज्यादा गिरावट आई। जानिए फिल्म का घरेलू और वर्ल्डवाइड कलेक्शन।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Day 14- घटा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का कलेक्शन/Photo- Instagram


HIGHLIGHTSरॉकी और रानी की प्रेम कहानी के कलेक्शन में आई गिरावट
गदर 2 और ओह माय गॉड 2 का बरसा कहर
गुरुवार को गिरा रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म का कलेक्शन

 Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Day 14: सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म के आते ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर कहर बरस पड़ा है।

गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन और ज्यादा घट गया है। वर्ल्डवाइड 200 और इंडिया में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी, इस फिल्म की कमाई अब धीरे-धीरे घट रही है। बुधवार को रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म ने 4 करोड़ का सिंगल डे कलेक्शन किया था, लेकिन अब इसकी कमाई और ज्यादा घट गई है।

गुरुवार को घटी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की कमाई

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने पहले वीकेंड पर काफी अच्छा बिजनेस किया। हालांकि, वर्किंग डे पर फिल्म का कलेक्शन काफी घट गया। हालांकि, दूसरे वीकेंड पर करण जौहर डायरेक्टोरियल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खुद को वीकेंड पर संभाला और जैसे-तैसे इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई।

रणवीर-आलिया की फिल्म के लिए अब दूसरे वीक के बाद कमाई करना बेहद मुश्किल है, क्योंकि अब 'गदर 2' और 'ओह माय गॉड-2' बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ने गुरुवार को सिंगल डे पर 3.5 करोड़ की टोटल कमाई की है। इंडिया में फिल्म की टोटल कमाई अब 121.18 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
वर्ल्डवाइड 250 करोड़ की तरफ बढ़ रही है रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार घट रहा है, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। दो दिन पहले करण जौहर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, लेकिन अब ये फिल्म तेजी से 250 करोड़ की तरफ बढ़ रही है।



रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन अब तक 231.9 करोड़ तक पहुंचा है। फैमिली ड्रामा फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो रणवीर-आलिया के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी ने अहम भूमिका निभाई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages