Asia Cup में Virat Kohli का दिखा था रौद्र रूप, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां; एक ही दिन में हासिल किए कई रिकॉर्ड - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, August 11, 2023

Asia Cup में Virat Kohli का दिखा था रौद्र रूप, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां; एक ही दिन में हासिल किए कई रिकॉर्ड

 Asia Cup में Virat Kohli का दिखा था रौद्र रूप, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां; एक ही दिन में हासिल किए कई रिकॉर्ड





साल 2022 का एशिया कप कोविड की वजह से UAE में खेला गया था। टी-20 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट को श्रीलंका ने अपने नाम किया था लेकिन भारत के रन मशीन विराट कोहली ने इसी टूर्नामेंट में 1019 दिन बाद शतक जड़ा था। यह उनका 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक था और रिंकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

 फटाफट क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। साल 2022 में हुए टी-20 वर्ल्ड में कोहली के बल्ले ने रन उगला था। हालांकि, भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार गया था। इसी साल कोहली ने एक और कारनाम था। 8 सिंतबर 2022 को एशिया कप में विराट का रौद्र रूप दिखा था।


साल 2022 का एशिया कप (Asia Cup) कोविड की वजह से UAE में खेला गया था। टी-20 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट को श्रीलंका ने अपने नाम किया था, लेकिन भारत की रन मशीन विराट कोहली ने इसी टूर्नामेंट में 1019 दिन बाद शतक जड़ा था। यह उनका 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक था और रिंकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। साथ ही अपने नाम कई और भी रिकॉर्ड दर्ज किए थे।

अफगानिस्तान के गेंदबाजों की उड़ाई थी धज्जियां

दरअसल, 8 सितंबर 2022 को एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने हुए थे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रन का विशाल स्कोर बनाया था। विराट कोहली ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ करते हुए 61 गेंद में नाबाद 122 रन की तूफानी पारी खेली थी। कोहली ने 1019 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक का सूखा खत्म किया था। यह शतक उनके क्रिकेट करियर का 71वां शतक था।

Virat Kohli ने बनाए थे ये रिकॉर्डकोहली 24,000 अंतरराष्ट्रीय रन पार करने वाले सातवें बल्लेबाज बने थे। वह सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद यह आंकड़ा पार करने वाले तीसरे भारतीय हैं।
कोहली 522 पारियों में 24,000 अंतरराष्ट्रीय रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने थे। उन्होंने तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था। सचिन 540 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे।
कोहली पुरुष एशिया कप टी-20 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।
कोहली ने T20I में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार के मामले में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी की बराबरी की। दोनों ने 13 बार यह खिताब हासिल किया है।
एशिया कप के इतिहास में कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए सर्वाधिक 1042 रन बनाए थे।
इस खास क्लब में मारी थी एंट्री

इसके अलावा कोहली ने शतक जड़कर कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए थे। कोहली ऐसे चौथे भारतीय खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा है। वह रोहित शर्मा, सुरेश रैना और केएल राहुल के क्लब में एंट्री मारी थी। विराट ने रोहित शर्मा के टी-20 में व्यक्तिगत हाई स्कोर को पीछे छोड़ा था। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 118 रन की पारी खेली थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages