पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की बदली DP, देशवासियों से की यह खास अपील - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, August 13, 2023

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की बदली DP, देशवासियों से की यह खास अपील

 पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की बदली DP, देशवासियों से की यह खास अपील


पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा आंदोलन का हिस्सा बनते हुए हम सब देशवासी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी ( डिस्प्ले पिक्चर) बदलें इस कदम से देश की एकता और अखंडता को और मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी ने अनुरोध किया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासी अपने सोशल 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों से एक खास अपील की है।

HIGHLIGHTSपीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में तिरंगा झंडा की तस्वीर लगाई
पीएम मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा आंदोलन में हिस्सा लेने का किया अनुरोध
देश में 13 से लेकर 15 अगस्त तक मनाया जा रहा हर घर तिरंगा आंदोलन

 भारत इस साल 77 वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) मनाने जा रहा है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से दसवीं बार तिरंगा फहराकर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। देश की आजादी के 76 वर्ष पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) ने देशवासियों से 13 से लेकर 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा आंदोलन' में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।

पीएम मोदी ने देशवासियों से डीपी चेंज करने का किया अनुरोध

पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा आंदोलन का हिस्सा बनते हुए हम सब देशवासी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) बदलें। इस कदम से देश की एकता और अखंडता को और मजबूती मिलेगी।



दरअसल, पीएम मोदी ने अनुरोध किया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा झंडा की तस्वीर लगाएं। प्रधानमंत्री ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर में तिरंगा झंडा की तस्वीर लगाई है।
भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा आंदोलन में हिस्सा लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि भारतीय ध्वज स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने आगे और लोगों से 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। हर भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages