अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस MPs की बैठक, पढ़ें किस बयान पर हुई थी कार्रवाई? - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, August 11, 2023

अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस MPs की बैठक, पढ़ें किस बयान पर हुई थी कार्रवाई?

 अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस MPs की बैठक, पढ़ें किस बयान पर हुई थी कार्रवाई?


लोकसभा में विपक्ष के नेता के निलंबन पर चर्चा के लिए सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार सुबह 10.30 बजे कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई गई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार शाम को लोकसभा में अधीर चौधरी के निलंबन के लिए एक प्रस्ताव पेश किया और कहा कि जब भी पीएम मोदीऔर मंत्री बोलते हैं तो वह सदन में बाधा डालते हैं।
पीएम मोदी पर टिप्पणियों से सत्ता पक्ष में नाराजगी 
HIGHLIGHTSपीएम मोदी पर टिप्पणियों से सत्ता पक्ष में नाराजगी
मैंने पीएम मोदी का अपमान नहीं किया है- रंजन
संसदीय कार्य मंत्री ने निलंबन के लिए एक प्रस्ताव पेश किया


 कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार सुबह (11 अगस्त) पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। यह बैठक शुक्रवार सुबह 10:30 बजे पार्टी के संसदीय कार्यालय में होगी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से कहा, "लोकसभा में विपक्ष के नेता के निलंबन पर चर्चा के लिए सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार सुबह 10.30 बजे कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई गई है।" संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार शाम को लोकसभा में अधीर चौधरी के निलंबन के लिए एक प्रस्ताव पेश किया और कहा कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री बोलते हैं या बहस चल रही होती है तो वह सदन में बाधा डालते हैं। यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित भी हो गया।

पीएम मोदी पर टिप्पणियों से सत्ता पक्ष में नाराजगी

दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान पीएम मोदी के उपर अधीर रंजन चौधरी ने कुछ टिप्पणियां की जिससे सत्ता पक्ष ने नाराजगी जताई। आखिर में संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने यह प्रस्ताव पेश किया। लोकसभा से अपने निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 'नीरव' का मतलब चुप रहना है और उनका इरादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करना नहीं था। अब उनके निलंबन की विशेषाधिकार समिति जांच करेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages