ऐसी मौत नहीं देखी होगी! डांस करते वक्त जनरेटर में फंसा महिला का शरीर, सिर फटने से मौत - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, August 29, 2024

ऐसी मौत नहीं देखी होगी! डांस करते वक्त जनरेटर में फंसा महिला का शरीर, सिर फटने से मौत

 ऐसी मौत नहीं देखी होगी! डांस करते वक्त जनरेटर में फंसा महिला का शरीर, सिर फटने से मौत


राजस्थान के बाड़मेर जिले में खौफनाक मंजर सामने आया है। एक महिला की जनरेटर में फंसने से मौत हो गई है। डांस करते वक्त महिला की चुन्नी जनरेटर में फंस गई और फिर सिर फट गया। महिला की मौत के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद जनरेटर वाला फरार बताया जा रहा है।


जनरेटर में फंसने से महिला की मौत


 राजस्थान के बाड़मेर जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जनरेटर में फंसने के कारण एक महिला की मौत हो गई है। महिला जनरेटर के पास डांस कर रही थी। बताया जा रहा है कि महिला गांव के अन्य लोगों के साथ भगवान कृष्ण की प्रतिमा को विसर्जन करने तालाब लेकर जा रही थी। तभी ये हादसा हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।
डांस करते-करते खौफनाक मौत

जानकारी के मुताबिक, महिला कुंडल गांव की रहने वाली थी और उसका नाम माफी देवी था। जन्माष्टमी के मौके पर माफी देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ भगवान कृष्ण की प्रतिमा को विसर्जन के लिए तालाब जा रही थी। इस दौरान महिलाएं गाने की धुन पर डांस कर रही थी। डांस करते वक्त माफी देवी जनरेटर की चपेट में आ गई।

जनरेटर में फंसी चुन्नी, फटा सिर

दरअसल, महिला की चुन्नी जनरेटर में फंस गई थी। चुन्नी खिंचने से उसका सिर फट गया था। हादसे के वक्त चीख-पुकार मच गई। जिसने भी ये खौफनाक मंजर देखा वो हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जनरेटर वाला फरार हो गया।


वहीं, हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने माफी देवी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages