अब पुतिन की हालत खराब हो जाएगी', रूसी जमीन पर यूक्रेन ने किया कब्जा तो अमेरिका ने कसा तंज - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, August 29, 2024

अब पुतिन की हालत खराब हो जाएगी', रूसी जमीन पर यूक्रेन ने किया कब्जा तो अमेरिका ने कसा तंज

 अब पुतिन की हालत खराब हो जाएगी', रूसी जमीन पर यूक्रेन ने किया कब्जा तो अमेरिका ने कसा तंज


Russia Ukraine War यूक्रेन की सेना ने रूस की जमीन पर कब्जा कर लिया है। रूस के कुर्स्क क्षेत्र पर यूक्रेन ने कब्जा कर लिया है रूस वापिस लेने की कोशिशों में लगा है। सीआईए के डिप्टी डायरेक्टर डेविड कोहेन के अनुसार यूक्रेन की सेना ने रूस 300 वर्ग मील यानी 777 किमी पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि इसे वापस लेना रूस के लिए काफी मुश्किल होगा।

Russia Ukraine War रूस के क्षेत्र पर यूक्रेन का कब्जा।


Russia Ukraine War रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रूसी सेना के हमलों के बीच अब यूक्रेन भी तेजी से जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस बीच यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बड़ा झटका दिया है।
रूस की जमीन पर यूक्रेन ने किया कब्जा

दरअसल, यूक्रेन की सेना ने रूस की जमीन पर कब्जा कर लिया है। रूस के कुर्स्क क्षेत्र पर यूक्रेन ने कब्जा कर लिया है, रूस वापिस लेने की कोशिशों में लगा है। सीआईए के डिप्टी डायरेक्टर डेविड कोहेन के अनुसार, यूक्रेन की सेना ने रूस के 300 वर्ग मील यानी 777 किमी पर कब्जा कर लिया है।

पुतिन के छूट जाएंगे पसीने

डेविड कोहेन ने आगे कहा कि रूस अब उस क्षेत्र को वापस पाने के लिए जोरदार हमला कर सकता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रूस को इसे वापस लेना इतना आसान भी नहीं होने वाला है। अब रूस को दो चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, बल्कि अपने समाज के लोगों के बातों से भी निपटना पड़ेगा।
100 बस्तियों पर कब्जे का दावा

बता दें कि यूक्रेनी सेना का रूस की कुर्स्क क्षेत्र की 100 बस्तियों पर कब्जा करने का दावा है। दूसरी ओर रूसी सेना डोनेस्क में आगे बढ़ रही है और कब्जा करने की कोशिश में है। कोहेने ने बताया कि रूसी सेना काफी कोशिश कर रही है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages