अगस्त माह में 10 फीसद बढ़ा जीएसटी संग्रह, कुल कलेक्शन 1.74 लाख करोड़ - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, September 2, 2024

अगस्त माह में 10 फीसद बढ़ा जीएसटी संग्रह, कुल कलेक्शन 1.74 लाख करोड़

 अगस्त माह में 10 फीसद बढ़ा जीएसटी संग्रह, कुल कलेक्शन 1.74 लाख करोड़


वित्त मंत्रालय की तरफ से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में घरेलू जीएसटी संग्रह 124296 करोड़ रुपये और आयात से जीएसटी संग्रह 49976 करोड़ रुपये रहा है। इसमें क्रमश 9.2 और 12.1 फीसद की वृद्धि हुई है। डाटा के मुताबिक यह भी पता चलता है कि सरकार की तरफ से जीएसटी संग्रह की रफ्तार भी बढी है।

अगस्त माह में 10 फीसद बढ़ा जीएसटी कलेक्शन।

 आयात की तेजी व घरेलू कारोबारी गतिविधियों की गति बने रहने की वजह से अगस्त 2024 में सरकार का कुल जीएसटी संग्रह 1,74,962 करोड़ रुपये रहा है। अगस्त, 2023 के मुकाबले यह 10 फीसद ज्यादा है। वित्त वर्ष 2024-25 के पहले पांच महीनों में कुल जीएसटी संग्रह 8,29,796 रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 10.1 फीसद ज्यादा है।

वित्त मंत्रालय की तरफ से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में घरेलू जीएसटी संग्रह 1,24,296 करोड़ रुपये और आयात से जीएसटी संग्रह 49,976 करोड़ रुपये रहा है। इसमें क्रमश: 9.2 और 12.1 फीसद की वृद्धि हुई है। वित्त मंत्रालय के डाटा के मुताबिक यह भी पता चलता है कि सरकार की तरफ से जीएसटी संग्रह की रफ्तार भी बढी है। कुल रिफंड 24,460 करोड़ रुपये की रही है जो अगस्त, 2023 के मुकाबले 38 फीसद ज्यादा है।

अगर रिफंड को निकाल कर गणना करें तो शुद्ध जीएसटी संग्रह 1,50,501 करोड़ रुपये रहा है जो अगस्त, 2023 के मुकाबले 6.5 फीसद ज्यादा है। पिछले महीने जीएसटी 1.82 लाख करोड़ था जो रिफंड आदि के बाद 1.65 लाख करोड़ था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages