पति को ही विदा करके अजीब लग रहा', केरल में पहली बार पति के बाद पत्नी बनीं मुख्य सचिव - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, September 2, 2024

पति को ही विदा करके अजीब लग रहा', केरल में पहली बार पति के बाद पत्नी बनीं मुख्य सचिव

 पति को ही विदा करके अजीब लग रहा', केरल में पहली बार पति के बाद पत्नी बनीं मुख्य सचिव


Kerala Chief Secretary केरल के नौकरशाही इतिहास में दुर्लभ वाक्या दर्ज हुआ। पहली बार मुख्य सचिव के पद को पति के बाद पत्नी ने संभाला है। निवर्तमान मुख्य सचिव वी वेणु के विदाई समारोह के दौरान इस बात का जिक्र खुद मुख्यमंत्री पी. विजयन ने किया। वी वेणु शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। अब वेणु के बाद उनकी पत्नी शारदा मुरलीधरन ने ही राज्य की मुख्य सचिव का पद संभाला है।

Kerala Chief Secretary नौकरशाही इतिहास में हुए इस दुर्लभ बदलाव।

 Kerala Chief Secretary केरल के नौकरशाही इतिहास में एक दुर्लभ बदलाव दर्ज हुआ है। पहली बार मुख्य सचिव के पद को पति के बाद पत्नी ने संभाला है। निवर्तमान मुख्य सचिव वी वेणु के विदाई समारोह के दौरान इस बात का जिक्र खुद मुख्यमंत्री पी. विजयन ने किया।
शारदा मुरलीधरन ने संभाला मुख्य सचिव का पद

वी वेणु शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। अब वेणु के बाद उनकी पत्नी शारदा मुरलीधरन ने ही राज्य की मुख्य सचिव का पद संभाला है। इससे पहले वो अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर थीं। मुख्यमंत्री ने वेणु के विदाई समारोह में राज्य में ऐसे अन्य उदाहरण भी दिए।

सीएम ने दिया एक और उदाहरण

सीएम ने बताया कि इससे पहले कलेक्टर के पद के लिए भी पति-पत्नी ने एक से दूसरे को कार्यभार सौंपा था। केरल के नौकरशाही इतिहास में हुए इस दुर्लभ बदलाव पर मुख्य सचिव बनीं मुरलीधरण ने कहा कि ये क्षण उनके लिए काफी अजीब है, क्योंकि उन्हें अपने पति को ही विदा करना पड़ रहा है।
सोचा नहीं था कि पति पहले रिटायर हो जाएंगे

मुरलीधरण ने कहा कि वो और उनके पति ने 34 वर्षों से सिविल सेवक के रूप में एक साथ काम किया, लेकिन उन्होंने इस सच के बारे में सोचा ही नहीं था कि वो कभी एक साथ अपनी सेवा को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब मुझे थोड़ी चिंता इस बात की है कि अब मुझे पति की सेवानिवृत्ति होने के बाद भी आठ महीने तक सेवा देनी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages